India Pakistan News LIVE Updates: लखनऊ में बजा सायरन, जमीन पर लेट गए लोग; देशभर में मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू – Jansatta

Pahalgam Terror Attack LIVE Updates: पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों से मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने राज्‍यों को 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। सभी राज्यों को हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल का निर्देश दिया है। पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल करीब 54 साल पहले हुई थी। उस वक्त 1971 में भारत और पाकिस्‍तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था। इस युद्ध के 54 सालों बाद अब देश में मॉक ड्रिल होने जा रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने जापानी समकक्ष जनरल नकातानी सान से मुलाकात की, जबकि रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की । जापान के साथ द्विपक्षीय बैठक में दोनों पक्षों ने सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की तथा सीमापार खतरों से निपटने के लिए बेहतर सहयोग और संयुक्त प्रयास की जरूरत पर जोर दिया। एक सरकारी बयान के अनुसार, सिंह ने भारत के खिलाफ सीमापार आतंकवाद की पाकिस्तान की नीति की निंदा की। इसे सरकारी और गैर-सरकारी तत्वों के माध्यम से अंजाम दिया जाता है।
इससे पहले सोमवार को भारत ने रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम को गेट बंद कर दिए हैं। सलाल डैम के गेट बंद होने से चिनाब नदी में पानी बहुत कम हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे सही कदम बताया है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की जरूरत है। इससे पहले भी भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें उसके जहाजों की अपने बंदरगाहों पर एंट्री बैन करना और व्यापार बंद करना शामिल हैं।
रविवार को खिलौने वाले प्लेन पर नींबू मिर्च टांग कर नया विवाद खड़ा करने वाले अजय राय ने अब अपने वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि राफेल कोई खिलौना नहीं है। उन्होंने कहा, “हम यहां असली राफेल नहीं ला सकता और न उसके पास जा सकता हूं। राफेल बहुत ताकतवर है और देश के लोगों को उसकी क्षमता पर यकीन है। मैंने तो सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से यह बात रखने की कोशिश की है कि राफेल का इस्तेमाल कब किया जाएगा?”
Pahalgam Terror Attack LIVE Updates: पाक राजदूत ने भारत के साथ तनाव कम करने के लिए रूस से मदद मांगी
यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल की तैयारियां जारी हैं

https://twitter.com/ANI/status/1919644799700767107
7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “राज्य के 20 जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी। सिविल डिफेंस, पंजाब पुलिस की टीमें गृह मंत्रालय के साथ मिलकर कल मॉक ड्रिल करेंगी। हमें अपनी 500 किलोमीटर की सीमा और नागरिकों की सुरक्षा करनी है।”
एसडीआरएफ कर्मियों ने कल डल झील पर होने वाले मॉक ड्रिल की तैयारी के लिए अभ्यास किया। गृह मंत्रालय ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कल 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने को कहा है।
कश्मीर पर बंद कमरे में हुई UNSC की बैठक पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कश्मीर के मामले में पाकिस्तान के लिए कड़े सवाल उठाए और वे पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। UNSC ने उनके झूठे बयान को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, चाहे वह LeT हो या इस बर्बर कृत्य में उनकी भागीदारी, जहां उन्होंने धार्मिक आस्था के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने बार-बार झूठी कहानी फैलाने की कोशिश की है, लेकिन UNSC के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी वह बेनकाब हो गया है।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए मॉक ड्रिल के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग और सरकार देश के साथ हैं और हम केंद्र सरकार द्वारा दिए गए हर निर्देश का पालन कर रहे हैं।”

गृह मंत्रालय द्वारा कई राज्यों को 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने के आदेश पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, “1971 के बाद पहली बार ऐसी घोषणा की गई है और हम तैयार हैं। दिल्ली के लोग पूरे दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके आह्वान के साथ हैं।”
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन से कांग्रेस की ब्रीफिंग के दौरान सीमा पार आतंकवाद से भारत के प्रभावित होने के बारे में सवाल पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया, “भारत को आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा। हम उन प्रयासों का समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ट्रम्प प्रशासन आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत को ऊर्जा और संसाधनों के साथ मदद करेगा।”
डीजी सिविल डिफेंस और डीजी एनडीआरएफ समेत कई उच्च पदस्थ अधिकारी 7 मई को देश भर में प्रभावी सिविल डिफेंस के लिए मॉक ड्रिल के आयोजन के संबंध में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन द्वारा बुलाई गई बैठक के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे।
कल होने वाली राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल पर शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान। उन्होंने कहा, “जब देश में युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो मॉक ड्रिल होती रहती है…हमारे पास 1971 और कारगिल युद्ध का अनुभव है…अगर सरकार मॉक ड्रिल करना चाहती है तो ठीक है। 1971 में संचार का कोई साधन नहीं था, लेकिन आज आप लोगों को बता सकते हैं कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।”
SDRF के एक जवान आरिफ हुसैन ने कहा, “कल हमें नाव पलटने के संबंध में एक मॉक ड्रिल करने का आदेश मिला। हम दिखाएंगे कि अपने उपकरणों का उपयोग कैसे करना है। हम यहां उस (गृह मंत्रालय) आदेश का पालन कर रहे हैं।”
पहलगाम आतंकी हमले पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, “सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधियों को सजा मिले।”
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से निकले। वह आज पहलगाम हमले के पीड़ित नौसेना अधिकारी विनय नरवाल के परिवार से मिलने हरियाणा के करनाल जाएंगे।
मुंबई से आई एक टूरिस्ट ने कहा, ‘यह बहुत अच्छी जगह है, इसीलिए कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। हर किसी को यहां आना चाहिए। यहां की स्थिति बहुत सुरक्षित है और लोग अच्छे हैं। यह घर से दूर घर जैसा है।”
पर्यटक फैजान अंसारी ने कहा, “कश्मीर के लोग सहयोगी और योग्य हैं, कोई समस्या नहीं है। अभी स्थिति बहुत अच्छी है। मैं सभी पर्यटकों से कहना चाहता हूं कि वे अपनी यात्रा रद्द न करें, उन्हें कश्मीर आना चाहिए।”
एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि भारत द्वारा उन्हें (पाकिस्तान को) सबक सिखाने के लिए उठाया गया यह बहुत अच्छा कदम है। उन्होंने 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली। उन्हें (पाकिस्तान को) अब समझ जाना चाहिए।”
एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “पाकिस्तान के बुरे दिन आने वाले हैं, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या कर रहे हैं। आप (पाकिस्तान) विनाश के रास्ते पर जा रहे हैं…ऐसा लगता है कि उन्हें फिर से सबक सिखाने की जरूरत है। अगर वो ऐसे ही चलते रहे तो युद्ध होगा। भारत कितना बर्दाश्त करेगा? भारत द्वारा उठाया गया ये कदम एक शुरुआत है।”
चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के कई सारे विजुअल सामने आए हैं। इसमें बांध का केवल एक गेट खुला है, जिससे पाकिस्तान की ओर पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी समेत सभी जगहों पर सुरक्षा चाक चौबंद हैं। सुरक्षाबल सभी वाहनों की सही तरीके से चेकिंग कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तानियों को वापस भेजने पर केस-दर-केस आधार पर विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि कई दर्दनाक मानवीय कहानियाँ हैं। उन्होंने एक ऐसे मामले को याद किया जिसमें एक महिला की राष्ट्रीयता उसके दो सप्ताह के बच्चे से अलग थी। उन्होंने पीटीआई से कहा, “मुझे लगता है कि आदर्श रूप से, हमें केस-दर-केस निर्धारण करना चाहिए, परिस्थितियों को देखना चाहिए और एक या दूसरे तरीके से छूट देनी चाहिए।”
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और तनाव को बढ़ने से रोकने को कहा। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मंच का दुरुपयोग किया है। पाकिस्तान ने सैन्य तैनाती के लिए भारत को दोषी ठहराया और आतंकी हमले पर भारत के आरोपों को खारिज कर दिया।

ज्योतिबेन उपाध्याय, जिन्होंने 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान होमगार्ड के रूप में काम किया था, ने कहा कि वह फिर से सेवा करने के लिए तैयार हैं क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ गया है। उन्होंने एएनआई से कहा, “सीमाओं पर युद्ध का माहौल है। हम महिलाओं को फिर से हिम्मत जुटानी होगी और सतर्क रहना होगा। हमें आज दूसरी महिलाओं को वह सिखाना होगा जो हमने उस दौरान सीखा था।”
नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता को खतरा हुआ तो उनका देश “पूरी सैन्य शक्ति” के साथ जवाब देगा।
यूपी कांग्रेस प्रमुख की ‘राफेल’ पर ‘नींबू-मिर्ची’ से विवाद। भारतीय जनता पार्टी ने इसे सेना का अपमान बताया है।
05-06 मई 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी उचित तरीके से जवाब दिया
भारत-पाक तनाव पर UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस टेंशन में हैं। उन्होंने दोनों देशों को सैन्य टकराव से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले कई सालों में सबसे ज़्यादा है। मुझे यह देखकर दुख होता है कि संबंध बहुत ख़राब बिंदु पर पहुंच गए हैं। मैं 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद की भावना को समझता हूं। मैं एक बार फिर हमले की कड़ी निंदा करता हूं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।”
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। अनंतनाग में इंस्पेक्टर रैंक के छह अधिकारियों का तबादला किया गया है। पहलगाम के SHO का भी दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है। जब यह घटना हुई थी तब पहलगाम के SHO रियाज अहमद थे और अब उनका ट्रांसफर अनंतनाग कर दिया गया है।
डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) और भारतीय नौसेना ने मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन का सफलतापूर्वक सत्यापन परीक्षण किया। यह प्रणाली भारतीय नौसेना की समुद्री युद्ध क्षमताओं को और बढ़ाएगी।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा 2025 से पहले यात्रियों के लिए चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर के ट्रांजिट कैंप पंथा चौक का दौरा किया।अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठकों का दौर चल रहा है। कुछ देर पहले NSA पीएमओ से रवाना हुए हैं।
Pahalgam Terror Attack LIVE Updates: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच रविवार को पूरे फिरोजपुर छावनी क्षेत्र में ब्लैकआउट के लिए 30 मिनट का रिहर्सल किया गया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News