India-Pakistan Tension LIVE: फतह मिसाइल के सफल लॉन्चिग के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सेना की तारीफ की है. पीएम ने कहा कि रक्षा ‘मजबूत हाथों में’ है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा कि देश ‘राष्ट्रीय रक्षा के लिए’ तैयार है. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पाकिस्तान की रक्षा मजबूत हाथों में है.’ उन्होंने कहा कि वह सेना की ‘राष्ट्रीय रक्षा के लिए पूर्ण तैयारी’ से संतुष्ट हैं.
पाकिस्तान से बदला लेने के लिए भारत कमर कस चुका है. उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि जो आप चाहते हैं, वहीं होगा. (यानी उन्होंने इशारों-इशारों में हमला का रास्ता साफ कर दिया है.) भारत की तैयारियों को देखते हुए भारत का डर भी सामने आ चुका है. अभी हाल ही में इस्लामाबाद में एक समारोह के दौरान डिप्टी पीएम इशाक डार ने फिर कहा हमें शांति चाहिए . हम संयम बरतेंगे. उन्होंने दुनिया को भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान तनाव नहीं बढ़ाएगा, बल्कि शांति के रास्ते पर ही चलेगा. इशाक डार को भारत से हमले का डर सता रहा है…. उन्हेंने कहा कि उम्मीद है कि दुनिया भारत को भी संयम बरतने की सलाह देगी.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर एयरलाइंस कंपनियों पर भी पड़ने लगा है. वैश्विक एयरलाइंस एयर फ्रांस और लुफ्थांसा ने अपनी उड़ानों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचने का फैसला लिया है. एयर फ्रांस ने बयान में कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के कारण, एयरलाइन ने अगली सूचना तक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से उड़ानों को निलंबित करने का निर्णय लिया है.”
जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने भी कहा कि उनकी उड़ानें “अगली सूचना तक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से परहेज कर रही हैं.” फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से यह भी पता चला है कि अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस जैसे ब्रिटिश एयरवेज, स्विस इंटरनेशनल एयर लाइंस और अमीरात भी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचते हुए वैकल्पिक और लंबी उड़ानें भर रही हैं, जिससे ईंधन की खपत और उड़ान का समय बढ़ गया है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से कहा है कि वह आगामी सात मई से अपने यहां मॉक ड्रिल आयोजित कराएं. इसके अंतर्गत एयर रेड वॉर्निंग सायरन का संचालन, नागरिकों-छात्रों आदि को नागरिक सुरक्षा के पहलुओं पर प्रशिक्षण देना ताकि वे किसी भी शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें, क्रैश ब्लैक आउट उपायों की व्यवस्था, महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनों की शीघ्र छुपाने की व्यवस्था के साथ ही निकासी योजना का अपडेट और उसके अभ्यास पर जोर होगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी.
पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ और झारखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत से निकालने की मांग को लेकर भाजपा ने सोमवार को रांची सहित झारखंड के सभी जिलों में प्रदर्शन किया. रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक ‘आक्रोश मार्च’ किया. इस दौरान मरांडी ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आतंक के सरपरस्त पाकिस्तान के किसी भी नागरिक के लिए हमारे देश की इस पवित्र भूमि में कोई जगह नहीं है. उन्हें बोरिया-बिस्तर समेटकर यहां से जाना ही होगा. भारत की आस्था, संस्कृति और अखंडता पर सुनियोजित प्रहार करने वाले आतंकियों को ऐसा जवाब दिया जाएगा, जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर सकते.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पीएम मोदी से मुलाकात संभव है. सीबीआई डाइरेक्टर की नियुक्ति के लिए 6:30 बजे कमेटी के मेंबर के तौर पर राहुल गांधी पीएम मोदी के साथ बैठक कर सकते हैं.
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने सोमवार को एनएसए अजीत डोभाल के साथ मीटिंग की. इससे एक दिन पहले 4 मई को पीएम मोदी ने एयर फोर्स चीफ और 3 मई को नौसेना प्रमुख से भी पीएमओ में मुलाकात की थी.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के वास्ते भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत की. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने सोमवार को यह जानकारी दी. उसने कहा कि नेताओं ने बातचीत के दौरान आतंकवाद के किसी भी स्वरूप के खिलाफ बिना किसी समझौते के लड़ाई की आवश्यकता पर जोर दिया. क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, “भारतीय नेता ने रूसी राष्ट्रपति को वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये भारत आने का निमंत्रण दिया है. इस निमंत्रण को कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार कर लिया गया है.”
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची घातक पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के तनाव के हालात में नई दिल्ली की अपनी यात्रा से पहले देश के नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपनी भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान का दौरा किया है. उनका भारत का दौरा भी प्रस्तावित है. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब कुछ दिन पहले अराघची ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद की पेशकश की थी. उन्होंने कहा था कि इस कठिन परिस्थिति में तेहरान बेहतर समझ विकसित करने के मकसद से पाकिस्तान और भारत में मध्यस्थता को तैयार है.
समाजवादी पार्टी के नेता आई.पी. सिंह ने कहा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब खरीद के वक्त मिर्च और नीबू काटा था तो देशवासियों ने उम्मीद थी कि अब भारत में पाकिस्तान किसी निर्दोष की हत्या की हिम्मत नहीं कर पायेगा. लेकिन 28 लोगों की निर्मम हत्या के बाद भी पाकिस्तान को अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है. हमारी सेना बैरक से बाहर आई फिर अबतक पाक पर हमला क्यों नहीं हुआ?”
India-Pakistan Tension LIVE: पाकिस्तानी सेना ने अब्दाली-2 के बाद अब फतह मिसाइल की सफल परीक्षण की है. सेना के सफलता की तारीफ करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि रक्षा ‘मजबूत हाथों में’ है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा कि देश ‘राष्ट्रीय रक्षा के लिए’ तैयार है. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पाकिस्तान की रक्षा मजबूत हाथों में है.’ उन्होंने कहा कि वह सेना की ‘राष्ट्रीय रक्षा के लिए पूर्ण तैयारी’ से संतुष्ट हैं.
India-Pakistan Tension LIVE: पाकिस्तान भारत को लगातार उकसा रहा है. इस्लामाबाद ने अपने “अभ्यास इंडस” के हिस्से के रूप में 120 किलोमीटर की रेंज वाली फतह सीरीज की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का प्रशिक्षण लॉन्च किया. यह पाकिस्तान द्वारा अब्दाली हथियार प्रणाली का प्रशिक्षण लॉन्च करने के दो दिन बाद हुआ है. अब्दाली-2 450 किलोमीटर की रेंज वाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है.
India-Pakistan Tension LIVE: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद हुई है. माना जा रहा है कि उन्होंने सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानमंत्री को अरब सागर में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की समग्र स्थिति से अवगत कराया था. पिछले मंगलवार को शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सशस्त्र बलों को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब के तरीके, टारगेट और समय के लिए पूर्ण स्वतंत्रता दी है.
India-Pakistan Tension LIVE: पाकिस्तान से बदला लेने के लिए भारत कमर कस चुका है. उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि जो आप चाहते हैं, वहीं होगा. (यानी उन्होंने इशारों-इशारों में हमला का रास्ता साफ कर दिया है.) भारत की तैयारियों को देखते हुए भारत का डर भी सामने आ चुका है. अभी हाल ही में इस्लामाबाद में एक समारोह के दौरान डिप्टी पीएम इशाक डार ने फिर कहा हमें शांति चाहिए . हम संयम बरतेंगे. उन्होंने दुनिया को भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान तनाव नहीं बढ़ाएगा, बल्कि शांति के रास्ते पर ही चलेगा. इशाक डार को भारत से हमले का डर सता रहा है…. उन्हेंने कहा कि उम्मीद है कि दुनिया भारत को भी संयम बरतने की सलाह देगी.
पहलगाम हमले के बाद सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए थे जिसमें सिंधु जल समझौता भी था. अब चिनाब नदी का जलस्तर लगातार गिर रहा है. यह वहीं चिनाब हैं जहां उसकी तेज लहरों के बहाव को कोई सहन नहीं कर पाता था. आज इसका खामियाज पाकिस्तान को भुगतना पड़ सकता हैं. इस चिनाब के पानी से ही पाकिस्तान के पंजाब सबसे ज्यादा खेती होती हैं. किसान अगली फसल धान लगाने का पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के किसानों ने शुरू करना ही था कि पानी की बूंद के लिए अब उनको तरसने जैसी सिचुएशन पैदा हो गई हैं।
India-Pakistan Tension LIVE: पाकिस्तानी पूर्व फौजी आदिल राजा ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान में एक सीक्रेट इंटेलिजेंस सेल बनाया गया है, जो विरोध की हर आवाज़ को दबाने पर तुला है, चाहे वे बलूचिस्तान की हालत पर हों, पानी की नीतियों पर विरोध हो या सोशल मीडिया पर की गई आलोचना है. आईएसआई किसी को भी नहीं बख्श रही है. सबसे चिंता की बात तो ये है कि महिलाओं तक को टॉर्चर किए जाने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं.
India-Pakistan Tension LIVE: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं. स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह (6 मई) इस्लामाबाद पहुंचने पर उन्होंने कहा कि ईरान चाहता है कि भारत और पाकिस्तान तनाव कम करें और संयम बरतें. न्यूज एजेंसी इरना के अनुसार, अराक्ची ने कहा, ‘क्षेत्र में स्थिति ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और जबकि हम तनाव कम करने पर जोर देते हैं, हम सभी पक्षों से संयम बरतने और स्थिति को बढ़ने से रोकने का आह्वान करते हैं.’
India-Pakistan Tension LIVE: पाकिस्तानी मौलानाओं ने फिर उगला भारत और हिन्दुओं के खिलाफ जहर. मुफ़्ती अब्दुल रहीम और मौलाना तरीक़ मसूद ने कहा कि गजवा-ए-हिंद की भविष्यवाणी पाकिस्तान से जुड़ी है, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तानी लोग इसमें भाग लेंगे और भविष्य की लड़ाइयों में पैगंबर ईसा (यीशु) की सेना में भी शामिल होंगे. मौलाना ने दावा किया की पाकिस्तान की परमाणु क्षमता को अल्लाह की मदद का एक और संकेत माना जाता है, जो शुरू में कोई तकनीकी बुनियादी ढांचा न होने के बावजूद हासिल हुई. मौलानाओं ने माइनॉरिटी कादियानी (अहमदी) के खिलाफ भी उगला जहर. अहमदियों को पाकिस्तान द्वारा उन्हें गैर-मुस्लिम घोषित करना, समाज के सभी क्षेत्रों को शामिल करने वाला एक महत्वपूर्ण इस्लामी निर्णय बताया.
India-Pakistan Tension LIVE: ब्रिटेन, इस्लामिक देश, तुर्की, रूस और अब चीन… पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान इतने खौफ में जी रहा है कि उसे नींद में भी भारत के हमले का डर सता रहा है. रविवार को पाकिस्तानी राजदूत रूसी विदेश मंत्री के पास गिड़गिड़ाते हुए पहुंचे थे. अब सोमवार को खबर आ रही है कि पहलगाम हमला का मुद्दा लेकर पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान में चीनी राजदूत से मुलाकात की. चीन का पाकिस्तान को सपोर्ट करना नया नहीं है, लेकिन भारत से तनाव के बीच ये मुलाकात काफी अहम है. ज़रदारी ने भारत पर तीखे बयानबाज़ी का आरोप लगाया, लेकिन असल में देखा जाए तो भारत पहले ही काफी संयम से काम ले रहा है.
India-Pakistan Tension LIVE: सुरक्षा एजेंसियों ने संभावना जताई है कि जम्मू-कश्मीर के जेलों पर आतंकी हमला हो सकता है. ये जम्मू-कश्मीर के वे जेल हैं, जहां पर हाई प्रोफाइल आतंकवादी कैद हैं. सूत्रों ने संकेत दिया कि श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट भलवाल जेल उन जेलों में शामिल हैं, जहां आतंकी हमलों का खतरा मंडरा रहा है. खतरों के मद्देनजर सीआईएसएफ के डीजी आरएस भट्टी ने रविवार को श्रीनगर में सुरक्षा ग्रिड के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की. गौरतलब है कि सीआईएसएफ ने अक्टूबर 2023 में सीआरपीएफ से जम्मू-कश्मीर की जेलों की सुरक्षा का जिम्मा संभाला था.
India-Pakistan Tension LIVE: राष्ट्रीय महिला आयोग ने पहलगाम हमले के पीड़ित विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का समर्थन करते हुए कहा है कि किसी महिला को उसकी वैचारिक अभिव्यक्ति के लिए ट्रोल करना ‘किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है.’ भारतीय नौसेना अधिकारी की पत्नी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद अपनी पहली टिप्पणी में लोगों से मुसलमानों या कश्मीरियों के प्रति नफरत न रखने की अपील की.गुरुवार को हिमांशी ने एक भावनात्मक अपील की और कहा, ‘मैं बस इतना चाहती हूं कि पूरा देश उसके (विनय) लिए प्रार्थना करे कि वह जहां भी हो, शांति से रहे. बस यही मैं चाहती हूं. एक और चीज है जो मैं चाहती हूं. किसी के प्रति कोई नफरत नहीं होनी चाहिए. मैं यह देख रही हूं कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों से नफरत फैला रहे हैं. हम ऐसा नहीं चाहते. हम शांति चाहते हैं और सिर्फ शांति.’