India-Pakistan War News: ये है दिल्ली की सबसे सेफ जगह, हर दिन गुजरते हैं 60 लाख लोग, धरती के कितने अंदर? – News18 Hindi

Mock Drill India 7th May: भारत-पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर हैं. दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. कब-क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. इस बीच भारत में युद्ध की तैयारियों का जायजा लेने के वास्ते 7 मई को मॉक ड्रिल है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर के 244 जिलों में 7 मई को सिविस सिक्योरिटी के लिए मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है. केंद्र सरकार ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, यूपी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित राज्यों में बुधवार को होने वाले राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की घोषणा की है.
अब ऐसे में सवाल है कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होगा? अगर युद्ध होता है तो दिल्ली में सबसे सेफ जगह कौन सी है? हमले की स्थिति में दिल्ली के लोग कहां जाकर आसानी से अपनी जान बचा सकते हैं. हालांकि, पाकिस्तान की इतनी हिम्मत नहीं. पाकिस्तान तो खुद ही खौफजदा है. उसे तो खुद डर है कि भारत उसकी लंका लगा देगा. बावजूद इसके आज हम आपको दिल्ली की उस सेफ जगह के बारे में बता रहे हैं, जिससे बच्चा-बच्चा वाकिफ है. जी हां, दिल्ली की सबसे सेफ जगह है दिल्ली मेट्रो.
जी हां, दिल्ली में हमले की स्थिति में मेट्रो सबसे सुरक्षित जगहों में से एक हो सकती है. इसके कई कारण है.

मेट्रो की कितनी गहराई?
दिल्ली मेट्रो की औसत गहराई करीब करीब 40 से 60 फीट के बीच है. भूमिगत मेट्रो स्टेशन धरती से 12 से 18 मीटर (39 से 59 फीट) नीचे हैं. ऐसे भी एक्सपर्ट्स का मानना है कि धरती की इतनी गहराई में रहने पर सतह पर क्या हुआ, इसका असर बहुत ज्यादा नहीं होगा. दिल्ली मेट्रो दिल्लीवालों की लाइफलाइन है. इससे हर दिन औसतन 60 लाख लोग सफर करते हैं.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News