Indian Railways: आनंद विहार-सहरसा के बीच चलेगी गरीबरथ स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम शेड्यूल और स्टॉपेज – Aaj Tak

Feedback
भारतीय रेलवे समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है. इसके साथ ही पर्व-त्योहार के मौके पर कई एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाई जाती हैं.  शादी के सीजन में ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है.  इसी कड़ी में रेलवे ने सुपौल-सरायगढ़-निर्मली-झंझारपुर-सकरी-दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते सहरसा और आनंद विहार के बीच गरीब रथ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. 

ट्रेन में 3rd AC के 16 कोच होंगे
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा सुपौल-सरायगढ़-निर्मली- झंझारपुर-सकरी-दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते सहरसा और आनंद विहार के मध्य 05577/05578 स्पेशल गरीबरथ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी ( 3rd AC) के 16 कोच होंगे.

यहां देखें पूरा शेड्यूल:
गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-आनंद विहार गरीबरथ स्पेशल ट्रेन दिनांक 04.12.2024 से 31.12.2024 तक सप्ताह में पांच दिन (गुरुवार एवं शनिवार को छोड़कर) सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान कर 20.20 बजे गढ़बरूआरी, 21.45 बजे सुपौल, 21.15 बजे सरायगढ़, 22.00 बजे निर्मली, 22.13 बजे घोघरडीहा, 22.35 बजे झंझारपुर, 23.00 बजे सकरी, 23.35 बजे दरभंगा रूकते हुए अगले दिन 00.45 बजे जनकपुर रोड, 01.30 बजे सीतामढ़ी, 20.10 बजे बैरगनिया, 03.15 रक्सौल, 04.20 बजे नरकटियागंज, 05.00 बजे बगहा रुकते हुए तीसरे दिन 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी का शेड्यूल
वापसी में, गाड़ी संख्या 05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल दिनांक 06.12.2024 से 02.01.2025 तक तक सप्ताह में पांच दिन (शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर) आनंद विहार से 05.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 रक्सौल, 02.00 बजे बैरगनिया, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.15 बजे जनकपुर रोड, 04.50 बजे दरभंगा, 06.00 बजे सकरी, 06.25 बजे झंझारपुर, 06.45 बजे घोघरडीहा, 08.03 बजे निर्मली, 08.30 बजे सरायगढ़, 09.30 बजे सुपौल, 09.45 बजे गढ़बरूआरी रुकते हुए 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News