ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और पब्लिक डिप्लोमेसी सेंटर के प्रमुख इस्माइल बक़ाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय नाविकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि ईरान मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों और उनके दोस्तों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करता है और भारत की जनता और भारत सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है.
इस्माइल बक़ाई ने बयान में अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये हमले अमेरिका की कथित हथियारबंद लूट और सरकारी समुद्री डकैती की जारी नीति का स्पष्ट उदाहरण हैं. उनके अनुसार, इस तरह की कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्री सुरक्षा के सिद्धांतों के खिलाफ हैं. इस्माइल बक़ाई ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका के कथित गैर-कानूनी व्यवहार के लिए उसे जवाबदेह ठहराना चाहिए. उनका कहना है कि ऐसी गतिविधियां ग्लोबल शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं और समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही को भी प्रभावित करती हैं.
Spokesperson for the Ministry of Foreign Affairs of the Islamic Republic of Iran, Esmail Baghaei tweets – “The brutal U.S. attacks on Indian commercial vessels which have killed at least three Indian nationals, stand as clear evidence of America’s ongoing policy of armed robbery… pic.twitter.com/LvMCcQUMUp
ये भी पढ़ें: US-Iran Peace Deal: ट्रंप की ईरान डील में क्यों हो रही देरी, मुश्किल बातचीत और मैसेज पहुंचने में बड़ी बाधा क्या?
24 लोगों में से 21 की बच पाई जान
ओमान के तट के पास जिस कॉर्मशियल पोत पर अमेरिकी हमले का दावा किया गया, उसमें कुल 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे. जहाज पर मौजूद 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन भारतीय लापता बताए गए थे. बाद में लापता लोगों में से दो के शव बरामद कर लिए गए. अभी तक लापता चीफ इंजीनियर पटानाला सुरेश का कोई पता नहीं चल पाया है. रिपोर्ट के अनुसार, उनके जीवित मिलने की उम्मीद अब बहुत कम बताई जा रही है.इस घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.विदेश मंत्रालय, भारत ने इस हमले की निंदा करते हुए नई दिल्ली में अमेरिकी राजनयिक को एक औपचारिक विरोध पत्र भेजा है.
ये भी पढ़ें: कब पूरी तरह खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट, जहाजों के निकलने पर नहीं होगी रोकटोक, ट्रंप ने बता दी तारीख
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.