Indore Couple Missing In Shillong News: शिलांग में लापता इंदौर के राजा रघुवंशी का शव मिला! पत्नी सोनम की तलाश जारी, हनीमून के लिए गए थे – आज तक

Feedback
मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस को एक गहरी खाई से एक शव मिला है, जिसे प्रारंभिक रूप से राजा रघुवंशी का माना जा रहा है, हालांकि अभी तक शव की आधिकारिक शिनाख्त नहीं हो सकी है.
शिलांग पुलिस के अनुसार, यह शव उस स्थान से करीब 25 किलोमीटर दूर मिला है जहां कपल की स्कूटी लावारिस हालत में बरामद की गई थी. मामले को लेकर पहले ही परिवार ने अपहरण की आशंका जताई थी.
पुलिस और रेस्क्यू टीमें अब सोनम रघुवंशी की तलाश में जुटी हैं. डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव की पहचान के लिए फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
CM मोहन यादव ने जताया दुख
इस घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान आया है. उन्होंने घटना पर दुख जताया है. CM ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, विवाह के उपरान्त मेघालय घूमने गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी जी के लापता होने के बाद उनका पार्थिव शरीर मिलने का समाचार अत्यंत दुखद है. उनकी पत्नी श्रीमती सोनम की तलाश जारी है. इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्रीचरणों में स्थान दें.
..ॐ शांति..
20 मई को इंदौर में हुई थी शादी
राजा और सोनम की शादी 20 मई को इंदौर में हुई थी. शादी के बाद वे हनीमून के लिए बेंगलुरु होते हुए मेघालय पहुंचे थे. 23 मई को उन्होंने आखिरी बार अपनी मां से फोन पर बात की थी, इसके बाद से ही दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं.

हनीमून मनाने गए थे
इंदौर के साकार नगर (कैट रोड) निवासी 30 वर्षीय राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने के लिए शिलांग गए थे. 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए. जानकारी के मुताबिक, कपल ने शिलांग के ओशरा हिल्स इलाके में एक सोशल मीडिया रील बनाई थी. पुलिस अब उसी स्थान को आधार बनाकर तलाशी अभियान चला रही है.
राजा और सोनम के लापता होने की सूचना मिलते ही दोनों के भाई शिलांग पहुंच गए थे. वहां उन्हें गाइड और होटल संचालकों से धमकियों का सामना करना पड़ा. परिवार के सदस्य लगातार पुलिस की तलाशी कार्रवाई पर सवाल उठा रहे थे, साथ ही गाइड और वाहन किराए पर देने वालों की भूमिका पर भी शक जता रहे थे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News