Written By Mikita Acharya
एपल ने iOS 27.3 का पहला बीटा अपडेट जारी कर दिया है. (Image Credit-AI)
अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. एपल अपने डिवाइस में AI फीचर्स को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने iOS 27.3 का पहला डेवलपर बीटा अपडेट जारी कर दिया है. इस अपडेट में सबसे ज्यादा चर्चा AI बेस्ड सिरी की हो रही है, जो अब सिर्फ वॉयस कमांड का जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यूजर्स के कई काम भी पूरे कर सकेगी. इसके अलावा एपल वॉच में नए ऑडियो इंटेलिजेंस टूल्स और हेल्थ ऐप में बदला हुआ डिजाइन देखने को मिलेगा.
एपल ने iOS 27.3 बीटा में डेवलपर्स के लिए एप इंटेंट्स की सुविधा शुरू की है. इसकी मदद से सिरी AI को सीधे अलग-अलग ऐप्स से जोड़ा जा सकेगा. इससे यूजर्स को हर काम के लिए अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे अपनी सामान्य बोलचाल की भाषा में सिरी को कमांड देकर कई काम करवा सकेंगे.
नए फीचर की मदद से यूजर्स सिरी के जरिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकेंगे. इसके अलावा रेस्टोरेंट में टेबल बुक करना और कूरियर या डिलीवरी का स्टेटस पता करना भी आसान हो जाएगा. यानी यूजर को अलग-अलग ऐप्स में जाकर जानकारी खोजने की जरूरत कम पड़ेगी.
नई सिरी को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वह यूजर की स्क्रीन पर मौजूद जानकारी और उसके पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर काम कर सके. खास बात यह है कि सिरी एक ही कमांड पर कई काम पूरे करने में सक्षम होगी. एपल सफारी, मेल, मैप्स, मैसेजेस, म्यूजिक, नोट्स, फोटोज और वेदर जैसे अपने कई प्रमुख ऐप्स में भी AI फीचर्स जोड़ रहा है.
iOS 27.3 और watchOS 27.3 बीटा अपडेट में एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 के लिए दो नए ऑडियो इंटेलिजेंस फीचर्स शामिल किए गए हैं. इनकी मदद से यूजर्स बातचीत से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगे.
एपल ने अपने हेल्थ ऐप के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव किया है. नए अपडेट में इसे पहले से अलग लुक दिया गया है. इसके साथ ही ऐप में दो नए सेक्शन ‘इनसाइट्स’ और ‘लॉन्जेविटी’ जोड़े गए हैं.
हेल्थ ऐप के नए इनसाइट्स टैब में यूजर्स को दिनभर की जरूरी हेल्थ जानकारी एक जगह मिलेगी. इसमें हार्ट रेट, स्टेप काउंट और वाइटल्स जैसी डिटेल्स शामिल होंगी. इससे यूजर्स के लिए अपनी रोजाना की हेल्थ एक्टिविटी पर नजर रखना आसान हो जाएगा.
दूसरा नया सेक्शन लोंजेबिलटी टैब है. इसमें यूजर्स को मेंटल हेल्थ, मेटाबॉलिक स्टेटस, सुनने की क्षमता, मूवमेंट और लंबे समय तक दिल की सेहत से जुड़ा डेटा देखने को मिलेगा. इस तरह नए हेल्थ ऐप में रोजाना की एक्टिविटी के साथ लंबे समय की हेल्थ से जुड़ी जानकारी भी मिल सकेगी.
फिलहाल एपल ने iOS 27.3 के साथ iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS 27.3 के डेवलपर बीटा वर्जन जारी किए हैं. यानी अभी ये अपडेट केवल डेवलपर्स के लिए उपलब्ध हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम यूजर्स के लिए इनका फाइनल और स्टेबल वर्जन दिसंबर तक जारी किया जा सकता है.
हालांकि, AI सिरी और ऑडियो इंटेलिजेंस के सभी फीचर्स हर डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होंगे. इनकी उपलब्धता डिवाइस के मॉडल, भाषा और क्षेत्र पर निर्भर करेगी. इसलिए अपडेट जारी होने के बाद भी कुछ यूजर्स को सभी नए फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- ANC से कितना अलग है AirPods का Adaptive Audio? जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301