iPhone Duo की स्क्रीन में क्यों आ रही ग्रीन लाइन? मिले हिंज में गड़बड़ी के संकेत – Hindustan

₹299900
खरीदिये
₹164900
खरीदिये
₹179900
खरीदिये
₹64900
खरीदिये
₹82900
खरीदिये

ऐपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की अंदरूनी स्क्रीन में क्रैक और ग्रीन लाइन्स आने की शिकायतें सामने आई हैं। कुछ यूजर्स का दावा है कि फोन खरीदने के कुछ ही घंटों बाद डिस्प्ले खराब हो गया। शुरुआती जांच में स्क्रीन की समस्या का संभावित संबंध फोन के हिंज यानी फोल्डिंग मैकेनिज्म से सामने आया है। रिपेयर एक्सपर्ट iFixit ने फोन को खोलकर उसके हिंज की बनावट का एनालिसिस किया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुई है कि सभी मामलों में स्क्रीन खराब होने की वजह एक ही है।

16% OFF
₹99900
खरीदिये
4% OFF
₹134900
खरीदिये

iFixit ने iPhone Duo के हिंज का 3D मॉडल तैयार करने के लिए फोन को खोलकर मिली जानकारी, पेटेंट और CT स्कैन का इस्तेमाल किया। इसकी जांच में सामने आया कि स्क्रीन पर नुकसान की शिकायतें हिंज के उस हिस्से के आसपास सेंटर्ड हैं, जहां दोनों हिस्सों को जोड़ने वाली फ्लेक्स केबल के रास्ते और हिंज के सेंट्रल सपोर्ट के बीच बदलाव होता है।

iFixit के मुताबिक, इसकी एक संभावित वजह सेंट्रल सपोर्ट बार हो सकता है। अगर फोन बंद होते समय यह बार पूरी तरह पीछे नहीं हटता, तो मुड़ती हुई स्क्रीन उस पर दबाव डाल सकती है। इससे स्क्रीन की नाजुक परतों पर दबाव एक जगह पड़ सकता है और डिस्प्ले खराब हो सकता है।

वहीं, दूसरी संभावना हिंज की घुमावदार गाइड रेल से जुड़ी है। ये रेल फोन को खोलने और बंद करने के दौरान उसके मूवमेंट को कंट्रोल करती हैं। अगर कोई हिस्सा ठीक तरीके से नहीं खिसकता, तो वह स्क्रीन के कॉन्टैक्ट में आ सकता है। हालांकि, iFixit ने इनमें से किसी भी संभावना को स्क्रीन खराब होने की तय वजह नहीं बताया है।

MacRumors की 23 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ iPhone Duo यूजर्स ने Reddit और उसके फोरम पर स्क्रीन में दरार और चमकीले पिक्सल की लाइन आने की फोटोज शेयर कीं। ऑस्ट्रेलिया के एक यूजर ने दावा किया कि फोन खरीदने के करीब छह घंटे के भीतर और 20 बार से भी कम खोलने-बंद करने के बाद उसकी स्क्रीन टूट गई। यूजर के मुताबिक, फोन खोलते समय हिंज के नीचे कुछ असामान्य महसूस हुआ और फिर चटकने जैसी आवाज आई।

कुछ अन्य मामलों में भी स्क्रीन पर नुकसान हिंज के पास दिखाई दिया। हालांकि, शिकायतों की कुल संख्या, फोन के रेशियो और किसी खास मैन्युफैक्चरिंग बैच से इनका संबंध अभी साफ नहीं हुआ है। ऐसे में इसे सभी iPhone Duo में मौजूद समस्या कहना जल्दबाजी होगी।

iFixit ने अपने टेस्ट में फोन को फ्लोरोसेंट पाउडर के संपर्क में लाकर देखा कि धूल जैसे कण कहां तक पहुंचते हैं। जांच में ज्यादातर कण फोन के इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों तक नहीं पहुंचे, लेकिन कुछ कण हिंज के मूविंग पार्ट्स में पाए गए। इसके बाद हिंज से चरमराने जैसी आवाज भी आई। iFixit ने बताया कि हिंज में पहुंचे पार्टिकल्स उसके मूवमेंट को प्रभावित कर सकते हैं।

फोन को IP68 रेटिंग मिली है, लेकिन फोल्डेबल फोन के हिंज जैसे मूविंग मैकेनिज्म में पार्टिकल्स पहुंचने की आशंका अलग चुनौती है। हालांकि, इस टेस्ट से यह साबित नहीं हुआ कि धूल ही यूजर्स की स्क्रीन टूटने की वजह है।

टेक यूट्यूबर JerryRigEverything ने अपने ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में iPhone Duo को धूल और मिट्टी के संपर्क में रखा। इसके बाद फोन का हिंज पूरी तरह बंद होने में परेशानी दिखाने लगा। फोन को पीछे की ओर मोड़ने के दौरान अंदरूनी स्क्रीन पर परमानेंट ग्रीन लाइन आ गई और डिस्प्ले ने काम करना बंद कर दिया। यह टेस्ट सामान्य यूजेस से अलग था, इसलिए इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि धूल की वजह से ही स्क्रीन खराब हुई। आप इस पूरे ड्यूरेबिलिटी टेस्ट का वीडियो नीचे देख सकते हैं,

प्राणेश वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News