IPL 2026: धोनी करेंगे वापसी! GT के खिलाफ कैसी होगी CSK की प्लेइंग 11? कप्तान ऋतुराज कर सकते हैं ये बदलाव – News24 Hindi

—विज्ञापन—
CSK Possible Playing 11: IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में मैच देखने को मिलेगा. CSK ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया. ऐसे में सवाल यह है कि अब CSK की टीम में कोई बदलाव देखने को मिलेगा या नहीं. एमएस धोनी की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है, क्योंकि वो पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं. आइए GT के खिलाफ मैच के लिए CSK की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
संजू सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा था. अब उन्हें दोबारा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना होगा. ऋतुराज गायकवाड़ से भी इस मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद होगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी फिट हो चुके हैं. सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और जेमी ओवरटन के साथ धोनी बल्लेबाजी क्रम को संभाल सकते हैं. धोनी को फैंस खेलते हुए देखना चाहते हैं. जेमी और दुबे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कुछ ओवर डालते हैं.
CSK का गेंदबाजी अटैक इस समय शानदार फॉर्म में है. अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी घातक गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्हें नूर अहमद और गुरजापनीत सिंह का बढ़िया तरह से सपोर्ट मिल रहा है. गेंदबाजी अटैक में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले.
पिछले मैच में अकील हुसैन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए थे और चार विकेट झटके थे. इस बार भी उन्हें ही इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में उपयोग किया जा सकता है. अगर CSK पहले गेंदबाजी करती है, तो फिर हुसैन प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं और धोनी बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं. धोनी की चोट को लेकर अभी टीम ज्यादा जोखिम नहीं उठाना चाहेगी.
संजू सैमसन (wk), ऋतुराज गायकवाड़ (c), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी. (इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News