Feedback
IPL 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में सबकी नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन इस बार नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला. शानदार फॉर्म में चल रहे इस वैभव को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पहली ही गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक का सामना करना पड़ा.
इससे पहले सूर्यवंशी इस सीजन में 52, 31, 39 और 78 जैसी दमदार पारियां खेल चुके थे, लेकिन इस मैच में उनका खाता भी नहीं खुल सका. यह उनके IPL करियर का पहला गोल्डन डक रहा. इससे पहले वह 2025 में एक बार शून्य पर आउट हुए थे, लेकिन तब उन्होंने दो गेंदें खेली थीं.
यह भी पढ़ें: RR vs SRH: कौन हैं हिंगे… जिन्होंने IPL डेब्यू के पहले ही ओवर में रचा इतिहास, कोई नहीं कर सका ऐसा
प्रफुल्ल ने मचाई सनसनी
वैभव का विकेट झटका आईपीएल में डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे ने. प्रफुल्ल ने वो काम किया जो इस सीजन जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर जैसे तमाम दिग्गज नहीं कर सके थे. प्रफुल्ल ने अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर वैभव का विकेट झटका. फिर इसी ओवर में उन्होंने ध्रुव जुरेल और प्रोटेरियस को भी पवेलियन भेजा. प्रफुल्ल आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट झटके हों.
Vaibhav Sooryavanshi ✅
Praful Hinge ✅
Lhuan-dre Pretorius ✅
A dream start for Praful Hinge on his #TATAIPL debut 🧡
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/RKGW3NxM5y
ईशान किशन का तूफान
दूसरी ओर, ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 91 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे. किशन ने Heinrich Klaasen (40 रन) के साथ 88 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उनकी इस पारी के दम पर हैदराबाद ने 216 रन बनाए.
Another debutant making his mark ✅
🎥 Glimpses of Sakib Hussain’s 4/24 in his first outing in #TATAIPL 🔥
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#KhelBindaas | #SRHvRR | @sunrisers pic.twitter.com/ByAMDOgJiB
इस मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद के 217 रनों के जवाब में राजस्थान की टीम केवल 159 के स्कोर पर ही सिमट गई. हैदराबाद के दो गेंदबाजों प्रफुल्ल और साकिब हुसैन ने कुल 8 विकेट झटके. दोनों इस मुकाबले में अपना डेब्यू कर रहे थे और दोनों ने ही 4-4 विकेट झटके.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू