IPL 2026: GT के खिलाफ ऐसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11! लगातार दो जीत के बावजूद करेंगे बदलाव? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Delhi Capitals Possible Playing 11: IPL 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स को अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत मिली है, वहीं गुजरात टाइटंस पहली जीत की तलाश में है. दिल्ली का लक्ष्य जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आना होगा. सभी के मन में सवाल है कि जीत के बावजूद दिल्ली प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करेगी या नहीं. ऐसा लग रहा है कि कप्तान अक्षर पटेल विनिंग कॉम्बिनेशन नहीं बदलना चाहेंगे. आइए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
केएल राहुल और पथुम निसांका ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. राहुल के लिए अब तक IPL 2026 बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ वो फॉर्म में वापस लौटने की कोशिश करेंगे. निसांका पिछले मैच में अच्छे टच में नजर आए थे, लेकिन उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
दिल्ली कैपिटल्स के पास मिडल ऑर्डर में नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं. नीतीश राणा अब तक रन नहीं बना पाए हैं और उनके पास गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने का मौका होगा. फैंस की नजर पिछले दो मैचों के हीरो समीर रिजवी पर भी है.
दिल्ली कैपिटल्स के पास ऑलराउंडर्स के रूप में अक्षर पटेल और विप्रज निगम हैं. दोनों ही स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के पास गेंदबाजी अटैक में कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और लुंगी एनगिडी का विकल्प मौजूद है. तीनों ही बेहतरीन फॉर्म में हैं और अब गुजरात टाइटंस की मुश्किलें बढ़ाना चाहेंगे.
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टी नटराजन का उपयोग कर सकती है. अगर DC पहले गेंदबाजी करती है, तो नटराजन प्लेइंग 11 में हो सकते हैं और समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आ सकते हैं.
पथुम निसांका, केएल राहुल (wk), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (c), विप्रज निगम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी. (इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News