इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) लगातार दूसरी खिताब जीत दिलाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) ने आरसीबी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की है. उन्होंने इशारों ही इशारों में यह भी कबूल कर लिया कि इससे पहले टीम को खिताब दिलाने की कोशिश में उन्हें ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठानी पड़ती थी. फैन्स और मैनेजमेंट को टीम की जीत के लिए सबसे ज्यादा उनसे ही उम्मीदें रहती थीं. लेकिन टीम की दूसरी खिताबी जीत के बाद कोहली ने कहा कि अब टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उसमें कई मैच विनर्स खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में उन्हें हर बार अकेले आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत नहीं पड़ती.
कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में नाबाद 75 रन की पारी खेली. इससे पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने जीत की नींव रखी और टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. इसके साथ ही आरसीबी ने आईपीएल के 18वें सत्र में अपना पहला खिताब जीतने के बाद रविवार को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. फाइनल में शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
कोहली ने 42 गेंद में 9 चौके और 3 छक्कों की पारी खेलने के बाद प्रसारकों से बातचीत में कहा, ‘हमें इस पल का बहुत लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. अब हमारे पास ऐसा ग्रुप है, जिसके साथ मैदान पर उतरते समय यह महसूस होता है कि हर बार आपको ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं उठानी है. टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपके साथ खड़े हैं और आपके लिए मैच जिता सकते हैं.’
कोहली ने इस सत्र में 16 मैचों में 56.25 की औसत और 165.84 की शानदार स्ट्राइरेट से 675 रन बनाए. टीम के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने हालांकि जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया.
‘प्लेयर ऑफ द मैच कोहली ने कहा, ‘हमारी टीम में मैच जीतने वाले कई खिलाड़ी हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि योगदान केवल एक-दो खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है.’
कोहली ने टीम के गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और क्रुणाल पांड्या जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज हमारे पास हैं. क्रुणाल हमेशा भरोसेमंद रहे हैं, जबकि रसिख सलाम डार ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया.’ उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाजों ने भी जरूरत के समय योगदान दिया और यही संतुलन आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत है.
कोहली ने कहा, ‘मुझे इस समूह का हिस्सा बनकर बेहद खुशी होती है. हमारे पास संतुलन है, गहराई है और हम हर विभाग में मजबूत टीम हैं. यही कारण है कि मैदान पर हमारा आत्मविश्वास भी अलग स्तर का दिखाई देता है.’ पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फाइनल का दबाव अलग होने की बात स्वीकार करते हुए कोहली ने कहा कि टीम को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था.
उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ खिलाड़ियों से कहा था कि इस बार वैसा दबाव महसूस नहीं हो रहा जैसा पिछले साल था. हमें पता था कि हमारे समूह में कितनी क्षमता है. हम अंक तालिका में शीर्ष पर रहे और इसकी एक वजह थी. हमने सिर्फ एक बात कही थी कि यदि हम अपना स्वाभाविक क्रिकेट खेलें और योजनाओं को सही तरीके से लागू करें तो प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम हम ही हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED