—विज्ञापन—
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आपके पास जी5 का सब्सक्रिप्शन है, तो आज हम आपको जी5 पर मौजूद 5 थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर घर बैठे देख सकते हैं. इन सीरीज में आपको दमदार कहानी देखने को मिलने वाली है, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. चलिए जानते हैं इन सीरीज के बारे में.
लिस्ट में पहला नाम कुणाल खेमू की सीरीज ‘अभय’ का आता है. इस सीरीज को आप जी 5 पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था. बता दें कि ‘अभय सीरीज’ के कुल 3 सीजन जारी किए जा चुके हैं.
दूसरे नंबर पर हुमा कुरैशी की सीरीज ‘मिथ्या’ का नाम शामिल है. इस सीरीज में आपको प्रोफेसर और छात्रा के बीच की कहानी को दिखाया गया है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसे इन दिनों लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह सीरीज जी5 पर मौजूद है.
तीसरे स्थान पर दृष्टि धामी और गुलशन देवय्या की सीरीज ‘दुरंगा’ (Duranga) का नाम मौजूद है. यह एक सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज है, जो एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. जहां एक जासूस पत्नी को अपने ही पति पर सीरियल किलर होने का शक होता है. इस सीरीज की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है.
चौथे नंबर पर स्पाई-थ्रिलर सीरीज ‘मुखबिर’ का नाम आता है. यह सीरीज साल 1960 के दशक पर आधारित है. यह सीरीज आपको अंत तक बांधकर रखता है और बोर नहीं होने देता है. इस सीरीज में आपको देशभक्ति का जबरदस्त प्रेम देखने को मिलने वाला है.
लिस्ट में आखिरी नाम जेनिफर विंगेट ‘कोड एम’ (Code M) सीरीज का नाम आता है. इस सीरीज में जेनिफर ने एक आर्मी लॉयर का किरदार प्ले किया है. इस सीरीज की कहानी एक एनकाउंटर के पीछे छिपे रहस्यों और साजिशों से पर्दा उठाती हुई नजर आती है, जो आपको बोर नहीं होने देती है. यह सीरीज जी5 पर देखी जा सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in