IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी? जानें मुंबई और PBKS के बीच ट्रेड डील की पूरी डिटेल्स – News24 Hindi

Written By Sanjeet
Hardik Pandya, IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दावा किया जा रहा है कि हार्दिक मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर पंजाब किंग्स (PBKS) में शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है. हालांकि, अभी तक MI और PBKS की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब फ्रेंचाइजी हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए काफी गंभीर है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नाम भी इस रेस में सामने आया था.
लेकिन अब पंजाब किंग्स को हार्दिक को हासिल करने का सबसे मजबूत दावेदार बताया जा रहा है.बताया जा रहा है कि पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग और मुंबई इंडियंस के बीच पुराने रिश्तों के चलते इस डील को आगे बढ़ाने में मदद मिली है. संभावित ट्रेड में पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, इस प्रस्ताव की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
आईपीएल में ट्रेड के जरिए एक फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ी को दूसरी टीम में भेज सकती है. यह प्रक्रिया दो तरीकों से हो सकती है. पहला, दोनों टीमें आपसी सहमति से खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती हैं. दूसरा, एक टीम खिलाड़ी के बदले दूसरी टीम को नकद रकम दे सकती है. इस डील में खिलाड़ियों की सहमति भी जरूरी होती है. इसके अलावा ट्रेड को बीसीसीआई और आईपीएल की निर्धारित प्रक्रिया के तहत मंजूरी मिलनी होती है. अगर हार्दिक पंजाब किंग्स में शामिल होते हैं तो टीम को एक अनुभवी ऑलराउंडर और कप्तानी का विकल्प मिल सकता है. फिलहाल फैंस को इस संभावित ट्रेड पर आधिकारिक ऐलान का इंतजार रहेगा.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आखिरी बार हुआ था बुरा हाल, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News