Israel Iran War LIVE Updates: इजराइली हमले में मारे गए ईरानी कमांडरों और वैज्ञानिकों का शनिवार को अंतिम संस्कार – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Israel Iran LIVE Updates: इजराइल और ईरान के बीच मंगलवार यानी 24 जून को सीजफायर हो गया। दोनों देशों ने इसको लेकर ऐलान करते हुए अपनी जीत का दावा भी किया। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ इजराइल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। ये पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेगा। हमने इस तकनीक को हासिल करने में काफी मेहनत की है। हमारे वैज्ञानिकों ने इसके लिए बलिदान दिए हैं।
ईरान की राजधानी तेहरान में गुरुवार को विक्ट्री प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुबह 3ः30 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीजफायर की जानकारी दी।
आइए ईरान और इजरायल में सीजफायर के बाद आज 24 जून के दिनभर के लाइव और ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
ईरान और इजराइल के बीच 12 दिनों तक चला संघर्ष मंगलवार को खत्म हो गया। दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई। इस बीच इजराइली हमले में मारे गए वैज्ञानिकों और कमांडरों का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी जानकारी ईरान की समाचार एजेंसी आईआर एनए ने दी है।
ईरान ने इजराइल के साथ 12 दिन तक चले संघर्ष के बाद 700 लोगों को अरेस्ट किया है। इन लोगों से इजराइल से संबंध के आरोप में पकड़ा गया है। यह जानकारी ईरान से जुड़ी सरकारी मीडिया ने दी है। इन पर इजराइल की जासूसी एजेंसी मोसाद से संपर्क रखने का आरोप है।

ईरान ने आज सुबह इजराइल के लिए जासूसी करने वाले 3 लोगों को आज फांसी पर लटका दिया है। इनके नाम इदरीस अली, आजाद शुजाई और रसूल अहमद हैं। इससे पहले रविवार और सोमवार को भी दो अन्य लोगों को फांसी दी गई थी।

ईरान इजराइल सीजफायर के बाद ब्रिक्स ने एक बयान जारी किया है। ब्रिक्स ने ईरान पर हुए हमलों को कानून और यूएन चार्टर का उल्लंघन करार दिया है। ब्रिक्स ने बयान जारी कर कहा कि ईरान पर हमला अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है जबकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है।

ईरान और इजराइल में सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी जा रही हैं। सीजफायर के बाद से ही दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है।

ईरान और इजराइल सीजफायर को लेकर सीएनएन ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी हमले में ईरान की न्यूक्लियर साइट फोर्डो को नुकसान नहीं पहुंचा है। सीएनएन के बयान से ट्रंप बुरी तरह नाराज है। इसको लेकर उनकी टीम की ओर से बयान भी सामने आया है।

इ्र्ररान और इजराइल में सीजफायर के बाद अमेरिका ने आज इजराइल की राजधानी यरुशलम में मौजूद अपना दूतावास फिर से खोलने का निर्णय किया है। बता दें कि इजराइल और ईरान संघर्ष के बाद अमेरिका ने इसे बंद करने का फैसला किया था।

इजराइल से सीजफायर के बाद ईरान ने दावा किया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम बिना किसी रोक टोक के चलेगा। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि वह एक बार फिर एनरिचमेंट शुरू करेंगे। ईरान का परमाणु कार्यक्रम कभी नहीं रुकेगा।

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने हेग में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की। एर्दोगन ने इजराइल और ईरान के खिलाफ सीजफायर कराने को लेकर ट्रंप द्वारा की गई कोशिशों की तारीफ की।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News