Israel Iran War News Live: इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बौछार, पूरे देश में अलर्ट, लगातार बज रहा खतरे का सायरन – ABP News

शुक्रवार (13 जून, 2025) की रात ईरान ने तेल अवीव के आसपास कम से कम सात जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. यह हमला इजरायल की उन जबरदस्त हवाई हमलों के बाद हुआ है, जिनमें तेहरान के सैन्य नेटवर्क और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया था.
ईरान ने बताया कि इन हमलों में अब तक 78 लोगों की मौत और 329 घायल हुए हैं. वहीं, इजरायल ने लगभग 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. राजधानी तेहरान में लगातार धमाकों की आवाजें सुनी गईं और पासटौर इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम लगातार सक्रिय रहा.
तेल अवीव में मिसाइल हमलों के बाद इमारतों और गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है. तीन अस्पतालों में 20 घायल भर्ती किए गए, वहीं फायर विभाग ने मलबे में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला. एक 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और एक व्यक्ति के चेहरे पर शर्रापनेल के टुकड़े लगे हैं. कुल 34 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए.
जेरूसलम में भी मिसाइलें नजर आईं और धमाके हुए. इजरायली टीवी ने जलती हुई गाड़ियों और क्षतिग्रस्त इमारतों के दृश्य दिखाए. यूएन परमाणु एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने सुरक्षा परिषद को बताया कि इजरायल ने नतांज के पास ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमला किया, जिससे वहां रेडियोधर्मी और रासायनिक लीक हुआ, हालांकि उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है.
एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि अमेरिका, जो पहले से ही क्षेत्र में तैनात है, इजरायल की मिसाइल डिफेंस में मदद कर रहा है और कुछ मिसाइलों को इंटरसेप्ट भी किया गया है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उसने इजरायल के कई सैन्य और सुरक्षा ठिकानों को निशाना बनाया है. हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है.
इजरायल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है कि ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने कहा कि इजरायल को इसका सख्त जवाब मिलेगा. वहीं, इजराइली पीएम नेतन्याहू ने ईरान की जनता से अपने नेताओं के खिलाफ खड़े होने की अपील की.
यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयन (Ursula von der Leyen) ने इजरायल के राष्ट्रपति से बात की और कहा कि इजरायल को अपनी और अपने लोगों की सुरक्षा का हक है. उन्होंने कहा कि इलाके में शांति बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने सभी पक्षों से संयम रखने और हालात को शांत करने की कोशिश करने की अपील की.
Spoke with President @Isaac_Herzog concerning the escalating situation in the Middle East.

I reiterated Israel’s right to defend itself and protect its people. At the same time, preserving regional stability is vital.

I urge all parties to act with maximum restraint and work…

ईरान ऑब्जर्वर नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि इजरायल के तेल अवीव में मिसाइल गिरने से जोरदार धमाके और झटके महसूस हुए हैं. बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है.
Huge SHOCKWAVES of missile impacts on Tel Aviv pic.twitter.com/H8R1mb4oSm

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा कि इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए लंबे समय तक शांति से कूटनीति का रास्ता अपनाया. उन्होंने कहा, “हमने कूटनीति पर भरोसा किया, लेकिन ईरान ने या तो झूठे वादे किए या जरूरी शर्तें नहीं मानी.” 
मोसाद से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ा दावा किया गया है. पोस्ट में लिखा है, ‘हम लौट आए हैं. अब हम ईरान के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला कर रहे हैं.” बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव अपने चरम पर है और दोनों देशों के बीच मिसाइल हमले जारी हैं.
We are back! hitting strategic locations in Iran

इजरायली सेना ने बयान जारी कर बताया है कि बीते कुछ घंटों में ईरान ने इजरायल पर दर्जनों मिसाइलें दागीं हैं. सेना के मुताबिक, कुछ मिसाइलों को बीच रास्ते में ही रोक लिया गया, लेकिन कुछ मिसाइलें ठिकानों पर गिरी हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां-जहां मिसाइलें गिरी हैं, वहां राहत और बचाव टीमों को भेजा गया है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News