itel ने भारत में लॉन्च किया 1,699 रुपये का नया फोन, मिलेगा ये खास AI फीचर; 55 दिनों का बैकअप भी – Jagran

itel ने फीचर फोन सेगमेंट में भारत में अपना लेटेस्ट हैंडसेट itel Power 451 लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में AI-बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन (AI-ENC) फीचर शामि …और पढ़ें
itel Power 451 को लॉन्च किया गया है। 
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने भारत में Power 451 फीचर फोन लॉन्च कर दिया है, जिसमें AI-बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि भारत में फीचर फोन्स के मामले में ये तकनीक सिर्फ itel के पास ही है। इसके साथ ही इस फीचर फोन सेगमेंट में स्मार्टफोन जैसे कई फीचर्स को शामिल किया गया है।
itel Power 451 की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है और ये भारत में रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स के लिए 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जा रहा है।
इस डिवाइस में 2.4-इंच का डिस्प्ले दिया गया है और ये ब्लू, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल है। फोन के बॉक्स के अंदर एक फ्री प्रोटेक्टिव बैक कवर भी मिलता है।
कंपनी का कहना है कि इस फीचर फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट AI एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (AI-ENC) है। ये फीचर मार्केट, स्ट्रीट और वर्कप्लेस जैसी भीड़भाड़ और शोर-शराबे वाली जगहों पर कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड के शोर को काफी हद तक कम कर देता है।
itel Power 451
पावर के लिए इसमें 2500mAh की बैटरी दी गई है, जो सुपर बैटरी मोड के साथ 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है और ये टाइप-सी (Type-C) चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो, 60 कॉल लॉग्स तक का सपोर्ट और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: चिपचिपी उमस से मिलेगा छुटकारा और आधा आएगा बिजली का बिल! जानें मानसून में AC चलाने के सही तरीके

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News