jac.jharkhand.gov.in, JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी? यहां दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 LIVE Update: झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का परिणाम कल शनिवार को जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी होगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइट – jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को उनके रोल कोड व रोल नंबर की जरूरत होगी।
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। वहीं, अगले सप्ताह आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आएगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें साइंस में करीब 98 हजार और कॉमर्स में 21 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने पहले ही बताया था कि इसी माह इंटर का परिणाम जारी होगा।
पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.48 फीसदी रहा रहा था। जबकि 2023 में यह 88.67 प्रतिशत परिणाम था। इसमें 3.19 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले साल 12वीं साइंस में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की स्नेहा (491 अंक), कॉमर्स में इसी स्कूल की प्रतिभा साहा (474 अंक) और आर्ट्स में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल कांके की जीनत परवीन (472 अंक) स्टेट टॉपर बनी थीं। इंटर साइंस 72.70 प्रतिशत, कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत, आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत और वोकेशनल में 89.22 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे।
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र News24 Hindi के साथ लगातार जुड़े रहें।
JAC 12th Result 2025 LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल का कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 पहले साइंस (Science) और कॉमर्स (Commerce) स्ट्रीम के लिए 31 मई को जारी होगा। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट अगले हफ्ते घोषित किया जाएगा।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News