पुंछ में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट में अग्निवीर घायल (सांकेतिक तस्वीर)
Poonch Landmine Blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक सीमावर्ती गांव में बारूदी सुरंग विस्फोट (लैंडमाइन ब्लास्ट) में सेना का एक जवान घायल हो गया, जबकि जंग लगी एक बारूदी सुरंग को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट बालाकोट क्षेत्र में सेना के एक दल के गश्ती अभियान के दौरान हुआ, जिसमें एक अग्निवीर घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत ’’स्थिर’’ बतायी गई है। घुसपैठ रोधी प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं। एक अलग अभियान में, बलनोई क्षेत्र के साग्रा सीमावर्ती गांव में जंग लगा मोर्टार का गोला देखा गया, जिसे बाद में सेना के विशेषज्ञों द्वारा नियंत्रित विस्फोट में नष्ट कर दिया गया।
(खबर अपडेट की जा रही है)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप… और देखें