Jamshedpur News: जनसमस्याओं के निराकरण की व्यवस्था को सरल, सुलभ, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्स ऐप चैटबॉट सेवा का शुभारंभ किया गया है। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में आज इस सेवा को लॉन्च किया। इस अवसर पर डीडीसी नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी भी उपस्थित रहे।
‘अबुआ मित्र’ के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल फोन के व्हाट्स ऐप नंबर 8580090001 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। क्यूआर कोड के माध्यम से भी इस सुविधा तक सीधे पहुंचा जा सकता है। नागरिक अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन करते हुए समस्या से संबंधित आवश्यक जानकारी तथा जरूरत पड़ने पर दस्तावेज भी उपलब्ध करा सकेंगे。
व्हाट्स ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता पोर्टल–जनसहायताजेएसआर डॉट इन पर अद्यतन किया जाएगा। इसके बाद समस्या/ शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसे संबंधित विभाग/कार्यालय अथवा सक्षम प्राधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। शिकायतों के अनुश्रवण एवं फॉलोअप की प्रक्रिया भी जन सहायता पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।
शिकायतकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से शिकायत की स्थिति से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे नागरिकों को अपनी शिकायत की प्रगति जानने के लिए बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता कम होगी तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिलेगी। यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए उपयोगी होगी। व्हाट्स ऐप की सहज पहुंच के माध्यम से नागरिक घर बैठे प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘अबुआ मित्र’ का उपयोग कर अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाएं और प्रभावी, पारदर्शी एवं जन-केंद्रित शिकायत निवारण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें।‘अबुआ मित्र — प्रशासन से जुड़ने में आपका अपना मित्र।’
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play