Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति – Hindustan

Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षकों की कमी को दूर करने की कवायद शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय मुख्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सिंडिकेट की बैठक में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है। राज्य विश्वविद्यालय आयोग की नई नियमावली के तहत आयोजित इस पहली सिंडिकेट बैठक में विश्वविद्यालय और इसके अंगीभूत कॉलेजों में पठन-पाठन को सुचारू बनाने के लिए कई अन्य अहम निर्णय भी लिए गए हैं, जिससे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत अब स्नातकोत्तर (पीजी) में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी अतिथि शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इसके अलावा पीजी टॉपर और नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण युवा भी इस प्रक्रिया के तहत नियुक्ति के पात्र होंगे। योग्यता और अर्हता के आधार पर इनका मानदेय भी अलग-अलग तय किया गया है। पीजी में 55 प्रतिशत अंक लाने वाले शिक्षकों को 10 हजार रुपये, पीजी टॉपर को 15 हजार रुपये और नेट-जेआरएफ और पीएचडी डिग्री धारकों अभ्यर्थियों को 18 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। मानदेय का भुगतान संबंधित कॉलेजों के ए-अकाउंट से किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) भी तैयार की जा रही है।

ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ा 25 लाख करने के प्रस्ताव को स्वीकृति

सिंडिकेट की बैठक में केवल अध्यापन से जुड़े मामले ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हित में भी बड़े फैसले लिए गए। विश्वविद्यालय ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 25 लाख करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इस ऐतिहासिक निर्णय का लाभ एक जनवरी 2024 से सेवानिवृत्त होने वाले सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा, जिससे उनके वित्तीय भविष्य को मजबूती मिलेगी।

कर्मचारियों की पदोन्नति और अन्य अहम फैसले लिए गए

लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों की मांगों पर भी बैठक में सकारात्मक मुहर लगी। दोहरा कार्य करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त राशि देने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए हाल ही में आयोजित परीक्षा के परिणामों को भी अनुमोदित कर दिया गया है। इसके बाद सफल कर्मियों को कार्यालय अधीक्षक, अकाउंटेंट और लिपिक के पदों पर पदोन्नत किया जाएगा। साथ ही, पिछली अकादमिक काउंसिल की बैठक के सभी प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी गई। बैठक में कुलसचिव सहित सिंडिकेट के अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News