Jamshedpur News: नई दिल्ली में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड और विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के 18 राज्यों और जोन से लगभग 20,000 युवा एथलीटों ने हिस्सा लिया था। डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर के 88 विद्यार्थियों के दल ने विभिन्न आयु वर्ग की 16 स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान ताइक्वांडो, कराटे, वुशू और तैराकी जैसे खेलों में विद्यालय के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। अंडर-19 बालिका वर्ग की ताइक्वांडो स्पर्धा में फिजा खान ने स्वर्ण पदक और अंकिता रॉय बर्मन ने कांस्य पदक जीता, जबकि संस्कृति प्रधान ने अंडर-17 बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
इसी तरह कराटे और तैराकी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लौटने पर प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा सिंह, शिक्षकों और अभिभावकों ने ढोल-नगाड़ों और जोरदार तालियों के साथ विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने सभी सफल खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक गौरव बताया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play