Varanasi News: महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप – Hindustan

Varanasi News: वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित एक अस्पताल में बुधवार सुबह 28 वर्षीय नीलम पटेल की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने और बेहतर उपचार के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि डिलीवरी के बाद नीलम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दूसरे अस्पताल से यहां रेफर किया गया था। परिजनों ने पहले अस्पताल के प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतका के भाई आशीष के अनुसार, नीलम की हालत बिगड़ने पर अस्पताल की ओर से बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी। उन्हें बताया गया था कि वहां बेहतर सुविधाएं और बड़ा ऑपरेशन थिएटर है। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे एंबुलेंस से नीलम को रवींद्रपुरी स्थित अस्पताल लाया गया।

आशीष का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर कर्मचारियों ने नीलम की जांच की और उनकी नब्ज ठीक से नहीं चलने की बात कही। इसके बाद परिजनों को नीचे इंतजार करने के लिए कहा गया। परिवार के लोग करीब डेढ़ घंटे तक इस उम्मीद में इंतजार करते रहे कि नीलम की हालत में सुधार होगा। बाद में एक रिश्तेदार ऊपर पहुंचे तो उन्हें नीलम की मौत होने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

घटना की सूचना पर भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों की शिकायत की जांच की जा रही है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नीलम को जब यहां लाया गया, तब उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। परिजन नीलम की मौत के लिए पहले अस्पताल में इलाज के दौरान हुई कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतका का पति विजय बाहर रहकर नौकरी करता है

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News