Jamshedpur News: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन कदमा की एनएसएस यूनिट-1 ने गोद लिए गए ग्राम धनचटानी के लिए एनएसएस विशेष शिविर का उद्घाटन सत्र शनिवार को कॉलेज में किया। मकसद विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना है। मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एनएसएस के जरिए समाज के प्रति जिम्मेदारी समझने और जरूरतमंद समुदायों से सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में ‘नोट मी बट यू’ यानी ‘मैं नहीं, आप’ की भावना को केंद्र में रखा गया।
समाज सेवा और सामूहिक उत्तरदायित्व पर विशेष जोर दिया गया। महाविद्यालय ने स्वयंसेवकों को शिविर की गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसकी रूपरेखा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी ने तैयार की थी। सफल बनाने में सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्य डॉ. मोनिका उप्पल, उप प्राचार्या डॉ. पामिला घोष दत्ता तथा अन्य शिक्षकों और सहकर्मियों की भूमिका रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play