Jamshedpur News: तामोलिया : आपसी विवाद में युवक को गोली मारी, पैर में लगी – Hindustan

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के तामोलिया में गुरुवार अपराह्न तीन बजे आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। युवक के पैर में गोली लगी। घायल की पहचान काना बाबू के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर लाया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच में गोली चलाने का आरोप जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डेन पर लगा है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी रंजिश में आरोपी ने काना बाबू पर फायरिंग की। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गई। घटना की सूचना मिलते ही कपाली थाना प्रभारी अविनाश कुमार पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के संबंध में और तथ्य सामने आ सके। सूत्रों के अनुसार, आरोपी जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डेन कई आपराधिक मामलों में वांछित बताया जा रहा है। घटना के बाद वह फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सतर्क किया गया है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक का बयान दर्ज करने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोनों के बीच चल रहे विवाद और घटना के पीछे की वजह की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News