Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों किशोरियां नवरात्र के अवसर पर मां नेतुला मंदिर, कुमार में पूजा-अर्चना कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान नवादा की ओर से सिकंदरा की तरफ आ रहे एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत किशोरियों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी मनोज यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी तथा सकिन्द्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में की गई है।
घटना की खबर मिलते ही मृत किशोरियों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव और आसपास के इलाके के लोग दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार शारदीय नवरात्र के दौरान मां नेतुला मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अहले सुबह पैदल जाते हैं। मंगलवार की सुबह भी पचमहुआ गांव निवासी सुलेखा कुमारी और अंशु कुमारी मां नेतुला मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा-अर्चना करने के बाद दोनों पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान धरसंडा मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों किशोरियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सिकंदरा की ओर फरार हो गया। हादसे के समय सड़क पर कई अन्य श्रद्धालु भी पैदल आ-जा रहे थे। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play