Jaunpur News: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से ठगा 62 हजार – Hindustan

Jaunpur News: जंघई। अंध विश्वास का ऐसा डर दिखाया कि महिला अनहोनी की आशंका से सहम गई और कथित तौर पर 62 हजार रुपये दे बैठी। रुपये देने के बाद भी जब कोई राहत नहीं मिली तो उसे ठगी का एहसास हुआ। जंघई निवासी एक व्यक्ति पर भय दिखाकर रकम लेने का आरोप लगाते हुए बरसठी क्षेत्र की महिला ने मीरगंज पुलिस से शिकायत की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बरसठी थाना क्षेत्र के पुरेशवा निवासी अनुजा मौर्या पत्नी देवसराय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि जंघई निवासी एक व्यक्ति ने उसे अनहोनी होने की आशंका बताकर भयभीत किया।

आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाकर उससे 62 हजार रुपये ले लिए। पीड़िता के अनुसार रकम देने के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद उसने रुपये वापस मांगे, लेकिन कथित तौर पर टालमटोल की गई। पीड़िता ने पुलिस से रकम वापस कराने के साथ आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News