Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के गहनों की चोरी का खुलासा | News Track in… – Newstrack

jhansi news
Jhansi News: शहर में लगातार हो रही चोरियों का पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ा खुलासा किया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया कुआं बाइपास के पास पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने हाल ही में लाखों के गहनों की दो बड़ी चोरियों को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब एक बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बाइक सवार चोरी का सामान लेकर नगरिया कुआं बाइपास की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत इलाके में चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में बाइक से गिर पड़े। इसके बाद दोनों ने तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मीगेट अंदर मोहल्ला निवासी अरविंद उर्फ पंचम यादव (32) पुत्र विजय यादव और लक्ष्मीगेट बाहर मोहल्ला निवासी विशाल अहिरवार (19) पुत्र प्रमोद अहिरवार के रूप में की है।
पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 3720 रुपए नकद, एक कीपैड मोबाइल, दो तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि बीते पांच दिनों में उन्होंने दो बड़ी चोरियां की थीं। 27 अप्रैल की रात शिव परिवार कॉलोनी निवासी लोको पायलेट दर्शन कुमार के घर में चोरी की थी। उस वक्त पूरा परिवार अपने नगरा स्थित मकान में था।
हालांकि, वहां से चोरों को कोई कीमती सामान नहीं मिला था। इसके बाद 28 अप्रैल को लक्ष्मीगेट बाहर निवासी अभिलाषा यादव, जो अपने चाचा के बेटे की शादी में आई थीं, उनके घर से रात को गहनों से भरा बैग चुरा लिया। इस बैग में 30 हजार रुपए नकद और करीब 10 लाख रुपए के गहने रखे हुए थे। चोरी के बाद आरोपी गहनों को ज्वैलर्स को बेच चुके थे। आरोपी अरविंद उर्फ पंचम यादव के खिलाफ पहले से ही चोरी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपियों का एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News