Jharkhand Breaking News Live: रांची सदर अस्पताल पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री; अव्यवस्था देख बिफरे, प्रबंधन को लगाई फटकार – Zee News

Jharkhand News Today Live Updates: रांची के सदर अस्पताल में डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. डीसी ने अस्पताल के विभिन्न वार्ड, दवा वितरण केंद्र, किचन और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की. इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई निरीक्षण के दौरान डीसी ने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई, समय पर दवा वितरण और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. 
 
Trending Photos
Jharkhand Breaking News Live: झारखंड में पेट्रोल और डीजल को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा है. एक तरफ जहां पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतार लगी है. कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिलना भी मुश्किल हो रहा है. इन सब के बीच विरोधियों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर राज्य की जनता को पेट्रोल और डीजल के लिए लाइनों में सड़क पर खड़ा करवा दिया है. वहीं, बीजेपी का साफ साफ कहना है कि वैश्विक संकट का असर देखने को मिल रहा है. अब पेट्रोल-डीजल के मुद्दे पर राजनीतिक जंग तेज हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

Jharkhand Breaking News Live: अनियंत्रित हाईवा घर में घुसा, मकान पूरी तरह ध्वस्त
चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी देवी मंडप के समीप शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा सीधे एक घर में जा घुसा. हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार, श्रवण गोस्वामी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. शनिवार सुबह करीब 4 बजे अचानक तेज आवाज के साथ एक अनियंत्रित हाईवा उनके घर में घुस गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा घर ध्वस्त हो गया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News