Shani Jayanti 2026 Wishes: शनिदेव की भक्ति और आशीर्वाद से भरी ये शुभकामनाएं करें अपनों संग शेयर, सातवीं है सबसे खास – Hindustan Hindi News

Shani Jayanti 2026 Wishes: शनि जयंती पर अपनों को भेजने के लिए अच्छी शुभकामना संदेश ढूंढ रहे हैं? यहां आपको शनि जयंती से जुड़े 10 यूनीक ऐसी शुभकामनाएं मिलेंगी जिसे आप अपनों को भी भेज सकते हैं और साथ ही इन्हें वाट्सएप स्टेटस पर भी लगा सकते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा को समर्पित होता है और इस बार तो इस दिन शनि जयंती पड़ गई है। इसी वजह से आज का दिन और भी खास हो गया है। बता दें कि सालों बाद ये संयोग आया है कि शनिवार के दिन ही शनि जयंती पड़े।
मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से सारे कष्ट मिट जाते हैं और जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आते हैं। शनि जयंती पर कुछ खास उपायों के जरिए अपनी मुश्किलों को दूर हो जाने की कामना करते हैं। इसी के साथ लोग अपनों विश करना नहीं भूलते हैं। नीचे पढ़ें शनि जयंती से जुड़े कुछ खास मैसेज-
कहा जाता है कि शनि जयंती पर अगर शुभ मुहूर्त पर पूजा की जाए तो सारे काम बनने लगते हैं। आज शनि जयंती की पूजा के लिए शुभ समय दोपहर 01:15 बजे से 02:40 बजे तक रहेगा। शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:05 बजे से रात 08:23 बजे तक रहेगा।

1. शनिदेव की कृपा बनी रहे हर बार,
जीवन में आए आपके खुशियां अपार।
आपको और आपके परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
2. दीया जले आज शनिदेव के नाम का,
दूर हो अंधेरा आपके हर काम का।
आपको और आपके परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
3. शनिदेव का हाथ रहे सिर पर आपके,
हर दिन पूरे हो सपने आपके।
आपको और आपके परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
4. कर्म सही रखते चलो हमेशा,
शनिदेव हमेशा देंगे सुख और सवेरा।
आपको और आपके परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
5. शनि महाराज करें जीवन का उद्धार,
घर में आपके बना रहे सुख और प्यार।
आपको और आपके परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
6. हर दुख दूर हो जाए आपका,
शनिदेव आज चमकाएं भाग्य आपका।
आपको और आपके परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
7. तेल का दीया आज जलता रहे,
शनिदेव का आशीर्वाद आपको हमेशा मिलता रहे।
आपको और आपके परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
8.शनिदेव के आशीर्वाद से आपका जीवन महके,
हर रुके काम धीरे-धीरे बनकर यूं ही दमके।
आपको और आपके परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
9. सच्चे मन से जो शीश झुकाए,
शनिदेव उसके कष्ट मिटाए।
आपको और आपके परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
10. शनिदेव आज दें आपको शांति और सम्मान,
खुशियों से भर जाए अबसे आपका ये खुशियों का जहान।
आपको और आपके परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं।
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News