—विज्ञापन—
Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए धनतेरस और दिवाली के पर्व का खास महत्व है। देशभर में कल यानी 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस पर धन की देवी माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और कपड़ों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ और खरीदारी करना बेहद अच्छा माना जाता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा के शुभ मुहूर्त और खरीदारी का सही समय बताने जा रहे हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस की पूजा करना शुभ रहेगा। देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024 को शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 13 मिनट तक है।
धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में भी की जा सकती है। कल यानी 29 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 13 मिनट तक प्रदोष काल है। प्रदोष काल के अलावा वृषभ काल यानी स्थिर लग्न में भी धनतेरस की पूजा की जाती है। कल वृषभ काल शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 27 मिनट तक है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: घी या सरसों नहीं दिवाली पर इस तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी होंगी खुश! जानें वास्तु नियम
धनतेरस पर मृत्यु के देवता यम के नाम पर दीपक जलाना शुभ होता है। कल दीपदान करने का कुल मुहूर्त 1 घंटे 17 मिनट का है। 29 अक्टूबर 2024 को यम दीपदान का शुभ मुहूर्त कल शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 55 मिनट तक है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि धनतेरस के दिन किन-किन चीजों की खरीदारी करना शुभ रहेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! राशि अनुसार लगाएं श्रीकृष्ण को भोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Edited By
Nidhi Jain
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in