Kannauj News: छिबरामऊ। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार को करीब आधा सैकड़ा किसानों ने नगर पालिका परिषद का घेराव कर नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में वार्ड कृष्णानगर की माली वाली गली में सडक़ निर्माण में कथित अनियमितता की जांच और कार्रवाई, आवास विकास क्षेत्र में सीवर कुएं से सुभाष अकादमी स्कूल तथा पानी की टंकी से राज्यमंत्री कैलाश राजपूत के आवास तक सडक़ निर्माण कराने की मांग की गई।
इसके अलावा नगर में स्थायी अतिक्रमण हटाने, दिन के समय भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने तथा ठेला-फेरी वालों के लिए अलग वेंडिंग जोन बनाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने टूटी सडक़ों और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, संकरी गलियों से कूड़ा संग्रहण के लिए छोटे वाहनों की संख्या बढ़ाने तथा वार्ड शास्त्रीनगर में सार्वजनिक हैंडपंपों पर निजी कब्जे हटाने की भी मांग की। बहबलपुर में सफाई और पेयजल व्यवस्था सुधारने, ताजपुर रोड पर हैंडपंप एवं वाटर कूलर लगाने तथा मुख्य मार्गों पर सडक़ के बीच बने बिजली के पोल किनारे शिफ्ट करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि यदि नगर की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन व्यापक और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डॉ.रजनीश दुबे, प्रदेश महासचिव ऋषि चौहान, जिलामहासचिव आनंद तिवारी, तहसील अध्यक्ष शांतनु यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play