Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ईको पार्क, माती, में संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर तैयार की गई चित्रकलाओं की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं डीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच की सराहना की। चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी नवाचार, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग की चित्रकला प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्रथम, गोलू ने द्वितीय तथा प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रिया अवस्थी प्रथम, शिवांश वर्मा द्वितीय तथा राधिका द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं उच्च शिक्षा विभाग की चित्रकला प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम, सविता द्वितीय तथा अमृता तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग में अंकुर गौतम ने प्रथम, शिवा साहू ने द्वितीय तथा छवि तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कहाकि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, प्रतिभा और सकारात्मक दृष्टिकोण ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, डीएम कपिल सिंह, सीडीओ विधान जायसवाल, एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार, एसडीएम अकबरपुर राजकुमार पांडेय,डीआईओएस बृजभूषण चौधरी, बीएसए आशीष पांडेय सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play