Kanpur News: भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में शहर के दीपेंद्र का हुआ चयन – Hindustan

Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता चेन्नई में भारत और श्रीलंका के बीच 31 अक्तूबर से दो नवंबर के बीच वीबीएल क्रिकेट ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए घोषित हुई भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में शहर के विकेटकीपर बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह का चयन हुआ है। दीपेंद्र के साथ भारतीय टीम में अयोध्या के राधिका प्रसाद, गाजियाबाद के शेखर चौधरी व बदायूं के विंटू यादव को भी टीम में जगह मिली है।भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले दीपेंद्र कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अमर क्लब से जुड़े हैं। एसोसिएशन के राहुल सिंह ने बताया कि हंसपुरम निवासी दीपेंद्र सिंह पैर से जन्मजात दिव्यांग हैं।
सिक्योरिटी गार्ड पिता वीरेंद्र सिंह के संघर्ष को पहचान देने के लिए दीपेंद्र ने 2014-15 में क्रिकेट खेलना शुरू किया। क्राइस्टचर्च मैदान में दीपेंद्र नियमित रूप से अपने खेल को निखार रहे हैं। दीपेंद्र ने बताया कि स्व. कोच अशोक मिश्रा ने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल को संवारा है। विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में योगदान देकर टीम को श्रीलंका पर जीत दिलाने का प्रयास रहेगा। दीपेंद्र के चयन पर कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने खुशी जाहिर की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News