Kark Tarot Rashifal 29 November 2025: कर्क राशि वालों का होगा भाग्योदय, सभी फैसलें करें दृढ़ता के साथ – AajTak

Feedback
कर्क (Cancer):-
Cards:- King of wands

लोगों की बातों से अपने कार्यों को प्रभावित न होने दे. कार्य में मिली असफलता को आगे बढ़ने के रास्ते में अवरोध न बनाने दे. जीवनसाथी के साथ किसी छोटे नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे. कुछ लोग आप दोनों के बीच दरार डालने का प्रयास कर सकते है. सामने वाले से कोई भी बात या बहस न करें.  अपने अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने  का प्रयास करें. अपने फैसलों पर दृढ़ता दिखाने का साहस रखना चाहिए.  किसी बेहतर नौकरी की तलाश हो सकती हैं. पिता के सहयोग से आपको मनोनुकूल को नौकरी मिल सकती हैं. इस समय सफलता की चाह आप थकान महसूस कर सकते हैं. कार्य के साथ आराम भी आवश्यक हैं. नए वाहन की खरीद कर सकते है. भाग्य के भरोसे कार्यों को पूरा करने की सोच न रखें. भाग्योदय हो सकता है. किसी नए स्थान पर भ्रमण के लिए जा  सकते है. परिवार में नन्हे शिशु के आने से उत्साह हो सकता है. विवाह के लिए मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है. कार्यों में गति आ रही है. 
स्वास्थ्य: समय पर भोजन न कर पाने के कारण एसिडिटी हो सकती है. इस स्थिति से बचकर रहने का प्रयास करें. 
आर्थिक स्थिति: अपने पिता से नए घर को खरीदने के लिए आर्थिक सहयोग ले सकते हैं. 
रिश्ते: बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ अपने संबंधों में मधुरता बनाए रखें.  जीवनसाथी का सम्मान करें. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News