Kausambi News: मंझनपुर-भरवारी मार्ग पर गड्ढे खतरनाक – Hindustan

Kausambi News: यदि आप भरवारी से मंझनपुर जा रहे हैं तो बिल्कुल सावधान होकर सुरक्षित यात्रा करें क्योंकि मंझनपुर जाने व आने वाले मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के पास से चीनी मिल तक कुछ इस तरह के जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं। जिसमें फंसकर आप अपनी जान भी गवां सकते हैं। ऐसा नहीं कि इस गड्ढों पर नजर किसी की किसी अधिकारी की न पड़ी हो, पर समय रहते ध्यान देने की विभागीय जिम्मेदारों की जिम्मेदारी में शामिल नहीं है। बता दें कि कौशाम्बी में बीते दो दिनों पहले हुई तेज बारिश के चलते मंझनपुर नगर पालिका के समदा स्थित मेडिकल कॉलेज के पास से लेकर चीनी मिल तक दोनों तरफ लगभग 12 जगह सड़क धंस गयी हैं।
धंसने के साथ-साथ सड़क बह गई है। सड़क के अंदर लगभग चार से पांच फीट का होल भी हो गया है जिससे कभी भी कोई भी भारी वाहन इस जानलेवा गड्ढे में फंस सकता है। खास बात यह है कि इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन आते जाते हैं, क्योंकि यह मुख्यालय मंझनपुर जाने का मुख्य मार्ग है। यहीं से जिलाधिकारी, एसपी के अलावा नेता, मंत्री सभी गुजरते हैं पर इन जानलेवा गड्डों पर किसी की नजर नहीं पड़ी। फिलहाल अब देखना यह है कि इन जानलेवा गड्ढों पर कब प्रशासन की नजर पड़ती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News