उत्तराखंड के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले चार दिन होगी झमाझम बारिश – AajTak

Feedback
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर शुरू होने की वार्निंग दी है. 14 से 17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 17 अगस्त के बीच उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.
तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने जानकारी दी है कि तीन जिलों- देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का खतरा ज्यादा है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें: यूपी में बारिश, दिल्ली में बादल, उत्तराखंड-हिमाचल में आसमानी आफत… वेदर पर पढ़ें ताजा अपडेट
नैनीताल और पिथौरागढ़ में स्कूलों की छुट्टी
भारी बारिश के इस खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है.
नैनीताल में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 अगस्त को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. वहीं पिथौरागढ़ जिले में मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बाद पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने भी 14 अगस्त को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दिया है.
लगातार हो रही और होने वाली बारिश को देखते हुए सरकार और जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: लगातार बारिश से बागेश्वर में बढ़ा खतरा, 15 सड़कें बंद, महिला का मकान भरभराकर गिरा
प्रशासन ने खास तौर पर पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए रखने को कहा है. लैंडस्लाइड की आशंका वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान वे बेवजह घर से बाहर न निकलें और यात्रा करने से बचें. नदी-नालों के पास जाने से पूरी तरह बचें. किसी भी आपात स्थिति या आपदा की आशंका होने पर स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News