Kia ला रही हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस चार शानदार कार, लिस्ट में सबकी फेवरेट सेल्टॉस और सॉनेट भी – Hindustan

किआ इंडिया अब हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर तेजी से फोकस कर रही है। कंपनी ने हिंट दिया है कि आने वाले समय में वह अपनी लाइनअप में मौजूद डीजल पावरट्रेन की जगह हाइब्रिड पावरट्रेन को बढ़ावा देगी। ऐसे में किआ के कई पॉप्युलर मॉडल आने वाले सालों में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में लॉन्च हो सकते हैं। इनमें सॉनेट, सेल्टॉस, कारेन्स और कार्निवल जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

नई जनरेशन सॉनेट के 2027 में भारत में आने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन भी ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सॉनेट हाइब्रिड को 2028 या 2029 में लॉन्च किया जा सकता है। किया ने संकेत दिया है कि सॉनेट उसके उन मेन लोकल मॉडल्स में शामिल होगी, जिन्हें HEV Powertrain मिलेगा। फिलहाल इसके हाइब्रिड सिस्टम के टेक्निकल डीटेल्स सामने नहीं आए हैं। कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम डिवेलप कर रही है। नई सॉनेट को K1 Platform पर शिफ्ट किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल वेन्यू और सिरोस में भी होता है।

किआ सेल्टॉस हाइब्रिड को भारत में 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी के हाइब्रिड पोर्टफोलियो का एक खास मॉडल होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सेल्टॉस हाइब्रिड में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन भारत में कंपनी मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड सिस्टम के साथ यूज कर सकती है। यह इंजन अभी 115 PS की पावर देता है। सेल्टॉस हाइब्रिड में कंपनी का मेन फोकस बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी पर रहने की उम्मीद है। इसका माइलेज करीब 25 kmpl तक हो सकता है।

नई जेनरेशन किआ कारेन्स को भी हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसका हाइब्रिड वर्जन 2029 तक बाजार में आ सकता है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोट और Lithium-Ion Battery Pack दिया जा सकता है। हाइब्रिड सिस्टम के साथ कंपनी मैनु्अल गियरबॉक्स की जगह डेडिकेटेड हाइब्रिड सिस्टम या e-CVT का यूज कर सकती है। किआ के लिए बैटरी पैकेजिंग भी अहम होगी, ताकि हाइब्रिड सिस्टम की वजह से केबिन या बूट स्पेस पर ज्यादा असर न पड़े।

इस लिस्ट में कार्निवल हाइब्रिड सबसे खास मॉडल है क्योंकि यह भारत में बाकी हाइब्रिड कारों से पहले लॉन्च हो सकती है। किआ पहले ही भारत में कार्निवल हाइब्रिड लाने की घोषणा कर चुकी है। इसमें इंटरनेशनल मॉडल की तरह 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। ग्लोबल-स्पेक कार्निवल हाइब्रिड में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 242 bhp की कंबाइन्ड पावर और 367 Nm का कंबाइन्ड टॉर्क पैदा करते हैं। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Front-Wheel Drive (FWD) दिया जाता है।

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News