Kia Sorento: माइलेज की नो-टेंशन, भारत आ रही नई 7-सीटर, इस दिन होगी लॉन्च – Aaj Tak News

Feedback
Kia India (किआ इंडिया) अपने एसयूवी (SUV) पोर्टफोलियो को एक्सपैंड कर रही है. कंपनी आने वाले दिनों में अपनी पहली हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करने वाली है. हम बात कर रहे हैं किआ सोरेंटो (Kia Sorento) की, जो 4 सितंबर 2026 को लॉन्च हो रही है. ये एक थ्री-रो एसयूवी होगी. कंपनी ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है.
अपकमिंग किआ सोरेंटो कंपनी की भारत में फ्लैगशिप ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) कार होगी. इस कार की लॉन्चिंग के साथ ही ब्रांड की हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट में एंट्री हो जाएगी. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें. 
सोरेंटो बोल्ड और रिफाइन्ड डिजाइन के साथ आएगी. इसमें वर्टिकल एलईडी हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स मिलेंगे. इसके अलावा एसयूवी में टी-शेप्ड डीआरएल्स, एक चौड़ी टाइगर नोज ग्रिल, मस्कुलर बंपर और डुअल टोन एलॉय वील्स मिलेंगे. इस एसयूवी में फ्लेयर्ड वील आर्च मिलेंगे, जो इसकी रोड प्रजेंस को बेहतर बनाते हैं. 
यह भी पढ़ें: 4.8 मीटर लंबी और दमदार पावर, आ रही है Kia Sorento, टीजर हुआ जारी
ग्लोबल मार्केट में ये कार 4,815 एमएम की लंबाई, 1900 एमएम की चौड़ाई और 1700 एमएम की ऊंचाई के साथ आती है. इसका वीलबेस 2815 एमएम होगा. अगर ये कार इन्हीं डायमेंशन के साथ भारत में भी आती है, तो सेगमेंट की सबसे बड़ी कार हो जाएगी. 
सोरेंटो दो सीट लेटआउट कॉन्फिग्रेशन में आ सकती है. इस एसयूवी को कंपनी 6-सीटर और 7-सीटर अवतार में लॉन्च कर सकती है. कार का कैबिन प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा. इसमें 12.3 इंच का डुअल डिस्प्ले, चार स्पोक स्टीयरिंग वील, वर्टिकल एसी वेंट और एक रोटेरी ड्राइवर सलेक्टर मिलेगा. 
यह भी पढ़ें: Kia Syros EV: 526KM रेंज, 39 मिनट में चार्ज, लॉन्च हुई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक किआ SUV
इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरोमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर और हेड्स-अप डिस्प्ले मिलेगा. एसयूवी में लेवल 2 ADAS मिलेगा, जो सेफ्टी फीचर को बेहतर करेगा. 
कंपनी इस कार को हाइब्रिड और डीजल दोनों ही इंजन ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है. हाइब्रिड वर्जन में ये कार 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करती है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. ये सेटअप 238 एचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन भी मिल सकता है. 
किआ सोरेंटो को भारत में असेंबल किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो ब्रांड इस कार की कीमत कम रख पाएगा. कयासों की मानें तो ये एसयूवी 40 लाख रुपये के बजट में लॉन्च हो सकती है. इस कीमत पर कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, फॉक्सवैगन टेरॉन, एमजी मैजेस्टर और जीप मेरिडियन से होगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News