—विज्ञापन—
शाहरुख खान इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म किंग को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच अब खबर यह आ रही है कि फिल्म ‘जवान 2’ के डायरेक्टर एटली के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं. किंग खान की यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है. किंग खान की इस मूवी में सुहाना खान भी नजर आने वाली है. दरअसल, ऐसा पहली बार हो रहा है कि शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है.
वहीं अब खबर यह भी आ रही है कि शाहरुख खान ‘किंग’ के बाद एटली संग दोबारा नजर आने वाले हैं. इस खबर के बाद किंग खान के फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान ‘जवान 2’ में नजर आने वाले हैं. इस मूवी की स्किप्टिंग भी पूरी हो चुकी है. बता दें कि फिल्म ‘जवान’ को साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. इतना ही नहीं मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
दरअसल, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट मुताबिक ‘किंग’ फिल्म के बाद शाहरुख खान जवान के डायरेक्टर एटली संग ‘जवान 2’ में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार जवान 2 की स्क्रिप्ट और आइडिया पर काफी समय से काम चल रहा था. हालांकि, अब फिल्म की स्क्रिप्टिंग खत्म हो गई है.
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ में विजय सेतुपति को रिप्लेस किया जा सकता है. ‘जवान’ फिल्म ने भारत में 640.25 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 1,160 करोड़ का कलेक्शन किया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in