—विज्ञापन—
25 March Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में 6% का क्रैश देखा जा रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच समंदर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। $101 वाला कच्चा तेल अब $98 पर आ गया है। 25 मार्च को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? क्या अब मिलेगी आपको महंगाई से राहत? देखिए हमारी विशेष फोटो गैलरी।
आज, 25 मार्च 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार से एक ऐसी खबर आई है, जिससे आने वाले दिनों में ईंधन सस्ता होने की पूरी संभावना है।
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच तेल की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव $101.4 प्रति बैरल से लगभग 6% गिरकर $98.30 पर आ गया है। यह गिरावट फरवरी के बाद सबसे बड़ी मानी जा रही है।
कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही ‘गुप्त’ वार्ताओं को कारण माना जा रहा है। अमेरिका ने ईरान को 15-सूत्रीय ‘सीजफायर प्लान’ (Ceasefire Plan) भेजा है। ट्रम्प ने संकेत दिए हैं कि बातचीत आगे बढ़ रही है, हालांकि ईरान ने सीधे तौर पर किसी भी बातचीत से इनकार किया है।
नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई: पेट्रोल की कीमत ₹103.12 और डीजल की ₹93.45 प्रति लीटर है। यहां कीमतें अभी भी ₹100 के पार हैं।
हैदराबाद: यहां पेट्रोल ₹107.50 और डीजल ₹95.70 प्रति लीटर है। बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102 और डीजल ₹91.20 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
कोलकाता: पेट्रोल ₹100.25 और डीजल ₹88.90 प्रति लीटर। लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.99 प्रति लीटर। अहदाबाद: पेट्रोल ₹94.89 और डीजल ₹90.30 प्रति लीटर।
चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, इसलिए ब्रेंट क्रूड में आई गिरावट का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है। तेल कंपनियों को कच्चे तेल की खरीद में राहत मिलेगी, और अगर यह नरमी जारी रहती है, तो जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in