Live
Kisan Andolan Delhi March Live Updates: हरियाणा के बॉर्डर पर डटे किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है. किसानों ने 6 दिसंबर का अल्टीमेटम दिया था और अब आज किसान दिल्ली जा रहे हैं. अंबाला के पास इन्हें रोका गया है. यहां पर अब टियर गैस का इस्तेमाल किया गया है.
चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर बीते 11 महीने से डटे किसानों (Kisan Andolan) ने दिल्ली मार्च शुरू किया है. हालांकि, किसानों को पुलिस ने रोक दिया है. 101 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर से रवाना हुआ था. लेकिन दोपहर डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने इन्हें रोक दिया है. इस दल के पास दिल्ली जाने की परमिशन नहीं है. बॉर्डर के आसपास पुलिस ने बैरिकैडिंग भी की है और सीमाओं को सील किया गया है. अंबाला में स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं. फिलहाल, अब तक हालात शांत हैं. किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं.
उधर, किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद सिरसा के डबवाली स्थित खुयां टोल प्लाजा पर पुलिस का जबरदस्त पहरा है और यहां पर भारी पुलिस फ़ोर्स लगाई गई है. सिरसा शहर एंट्री से पहले भी पुलिस ने डबवाली-सिरसा रोड़ पर पुलिस लगाई गई है. पंजाब के किसान वाया डबवाली सिरसा होते हुए दिल्ली कूच कर सकते हैं.
किसान नेता सरवन सिंह पंडेर ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि डीसी अंबाला अफवाह फैला रहे हैं कि हजारों लोग इकट्ठा होंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा. साथ ही डीसी कह रहे हैं कि किसानों के पास हथियार होंगे, यह झूठ है. छोटे-छोटे समूहों में किसान इकट्ठा होंगे और किसानों के जमावड़े में कोई ट्रॉली या ट्रैक्टर शामिल नहीं होगा. हम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं. केवल जो नाम बताए गए हैं, वही दिल्ली जाएंगे. उधऱ, हरियाणा पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गी हैं.
किसान आंदोलन: 9 किसानों का जत्था पंजाब के शम्भू पहुँचने की बजाय अंबाला पहुंच गया था. यहां पर शम्भू बॉर्डर आगे जाने से पुलिस ने उन्हें रोका और वापिस भेजा. किसानों माँ कहना हैं कि वे ट्रैन मे बैठकर शम्भू (पंजाब) जा रहे थे, लेकिन गलती से यहाँ आ गए और अब वे वापिस शम्भू लौट रहे हैं.
किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार के आदेश पर अंबाला में आज सभी मोबाइल कंपनियों को दोपहर 12 बजे से शंभू बॉर्डर के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए हैं. बीएसएनएल अंबाला सर्कल के डिप्टी जीएम संजीव जैन ने बताया कि डंडेहरी, लोहगढ, मानकपुर, डडीयाना बड़ी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवीनगर, सुल्तानपुर, सड्डोपुर और काकडू गाँवों में इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी.
हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर के पास किसानों के जत्थे को रोका गया है. वहीं, एक यहां पर किसान बैरिकेडिंग पर बने शेड पर चढ़ गया था. हालांकि, पुलिस ने उसे नीचे उतारा है और चेतावनी दी है. इससे पहले भी कुछ किसान लोहे के जंगले पर चढ़े तो उन पर स्प्रे किया गया. हालांकि, थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति हुई है. लेकिन हालात काबू में हैं.
Kisan Andolan: कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला ने किसान आंदोलन पर कहा कि सरकार ने किसानों को एमएसपी की लीगल गारंटी दी थी. लेकिन पंजाब में किसानों का अनाज भी नहीं खरीदा गया है. सरकार अपने वादे से मुकर गई है. यहां तक कि उप-राष्ट्रपति ने भी इस बारे में चिंता जाहिर की है. लेकिन सरकार ने जो कहा वो नहीं किया. इसी वजह से किसान नाराज हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.
दिल्ली को अमृतसर से जोड़ने लाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शंभू बॉर्डर बिंदु – राजपुरा (पंजाब)-अंबाला (हरियाणा) पर पहले से ही बहुस्तरीय अवरोधक लगाए गए हैं. शंभू बॉर्डर पर पानी की बौछारें करने की भी व्यवस्था की गई है. शंभू बॉर्डर पर हलचल बढ़ी है. लेकिन हालात शांत हैं.
किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर फरीदाबाद पुलिस सतर्क दिखाई दे रही है. दिल्ली से सटे फरीदाबाद के इलाकों में 8 नाके लगाए गए है. लगातार नाकों पर कई पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. फरीदाबाद के सिकरी बॉर्डर पर तैनात एएसआई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि किसान आज दिल्ली कूच करेंगे और सीपी साहब के निर्देशानुसार, दिल्ली से सटे इलाकों पर नाके लगाए गए हैं. अगर कोई किसान आता है तो इस नाके से दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. अगर कोई ऐसी घटना होती है तो लिए दमकल केंद्र की गाड़ी, आंसू गैस की गाड़ी और क्रेन का इंतजाम किया गया है. अभी फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है की किसान इस बॉर्डर से दिल्ली की तरफ जाएंगे, अभी तक सब कुछ शांत है.
Kisan Andolan News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का किसान आंदोलन को लेकर बयान, कहा-यह आंदोलन हरियाणा में नहीं है, पंजाब के किसान आंदोलन कर रहे हैं
हरियाणा से इसका कोई लेना देना नहीं है. हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनाई हुई है, जो कि किसानों की मांगों और समस्याओं को देख रही है.
गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार पहले से ही 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है. वहीं, सबसे ज्यादा मुआवजा भी किसानों को हरियाणा ने ही दिया है.
हरियाणा में किसी को भी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को खराब नहीं करने दिया जाएगा. किसान आंदोलन पहले भी हुआ था और उस समय किसान लाल किले पर चढ़ गए थे ऐसी पुनरावृत्ति दोबारा नहीं होने दी जाएगी. विपक्ष के हरियाणा सरकार पर सवाल उठाने पर बोले रणबीर गंगवा. विपक्ष को ऐसे संवेदनशील मामलों में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए
Kisan Andolan News: किसानों की ओर से दिल्ली मार्च पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, “बिना इजाजत के कैसे जाने दिया जा सकता है? इजाजत ले लें, फिर जाने देंगे. अगर आप वहां जा रहे हैं तो आपको इजाजत लेनी चाहिए.
Kisan Andolan News Updates: दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर गाड़ लिए अपने तंबू. 6 तंबू नए बनाय, एक तंबू (कैनोपी) छत के ऊपर भी बनाया. सम्भावित किसान आंदोलन के मद्देनजर साउंड सिस्टम भी मंगवाए गए. बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने भी लिया टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा.हरियाणा पुलिस के अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश. बिना अनुमति दिल्ली जाने वाले किसानों को रोका जाएगा. फिलहाल किसी तरह की बॉर्डर पर नहीं लगाई गई है पाबन्दी. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ भी लगातार बातचीत जारी और फिलहाल टीकरी बार्डर पर स्थित सामान्य.
Kisan Andolan News LIVE: किसान आंदोलन में शुक्रवार को दिल्ली कूच से पहले अंबाला के शंभू बाॅर्डर पर सुबह दस बजे किसानों ने अरदास की है और श्री गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर स्टेज की तरफ गए हैं. यहां पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. किसान दोपहर बार दिल्ली जाएंगे. 101 किसानों का जत्था दिल्ली जाएगा. इसमें बुजुर्ग किसानों को शामिल किया गया है.
Kisan Andolan News LIVE: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सतर्क हुई दिल्ली और हरियाणा पुलिस.
बहादुरगढ के थानों में पुलिस कर्मचारियों को स्टैंड बाई रखा गया. दिल्ली पुलिस के जवान भी बॉर्डर पर किये तैनात
टिकरी बॉर्डर पर लोहे के बड़े कंटेनर आये वापिस. कंटेनरों को साइड में रिजर्व रखा गया. लोहे और सीमेंट के बैरिकेड भी कर रखे तैयार.
किसानों के आने पर दिल्ली का रास्ता बंद करने की हुई तैयारी. फिलहाल यातयात दोनों तरफ से है सामान्य.दिल्ली पुलिस ने कंट्रोल रूम के लिए कैनोपी भी लगाई।
किसानों के विरोध को देखते हुए और जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण, जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल कल दिनांक 06/12/2024 को बंद रहेंगे. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे इन निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें और तुरंत स्कूल के प्रिंसिपलों, कर्मचारियों और अभिभावकों को सूचित करें.
जिला शिक्षा अधिकारी
अम्बाला
Kisan Andolan News LIVE: पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर बीते 11 महीने से किसान धरना दे रहे हैं. यहां पर किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में ही सोते हैं और खाना पीना भी यहीं पर हो रहा है. अब किसानों ने दिल्ली जाने का ऐलान किया है, हालांकि, सरकार ने अनुमति नहीं दी है. मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा है.
KISAN ANDOLAN NEWS LIVE: किसान आंदोलन से हरियाणा के किसानों ने दूरी बना ली है. किसान नेताओं की तरफ से 101 किसानों की लिस्ट सरकार को दी गई है, जो दिल्ली जाएंगे. किसान नेता सरवण सिंह पंढेर ने कहा कि किसान कोई बैरिकेड्स नहीं तोड़ेगा और शांति पूर्ण तरीके से दिल्ली जाएगा.
Kisan Andolan News LIVE: किसानों की दिल्ली कूच के चलते शुक्रवार को 6 दिसंबर के लिए अंबाला में सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. जिला प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार को आदेश दिए थे और उसके बाद स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं.
Kisan Andolan News LIVE: किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान पर हरियाणा पुलिस सतर्क है.पुलिस ने रणनीति के तहत दिल्ली के हरियाणा बॉर्डर को जोड़ने वाले सिंघू बॉर्डर और बहादुरगढ़ बॉर्डर को सेंसिटिव माना गया है. साथ ही पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर , नोएडा बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर पर भी पुलिस की मौजूदगी है. दिल्ली में किसी भी सूरत में कोई मूवमेंट की परमिशन नहीं दी गई है. पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि किसानों को पंजाब से दिल्ली आने के लिए अंबाला बॉर्डर को पार करना होगा. उन्हें तकरीबन पैदल चलने में 4 दिन तक लग सकते हैं.
Kisan Andolan News LIVE: पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे किसान शुक्रवार सुबह दिल्ली कूच करने के लिए तैयार हैं. 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का एक जत्था, जिसमें 101 किसान शामिल होंगे, राजधानी की ओर रवाना होगा. हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से इन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई है.
चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर बीते 11 महीने से डटे किसानों (Kisan Andolan) ने दिल्ली मार्च शुरू किया है. हालांकि, किसानों को पुलिस ने रोक दिया है. 101 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर से रवाना हुआ था. लेकिन दोपहर डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने इन्हें रोक दिया है. इस दल के पास दिल्ली जाने की परमिशन नहीं है. बॉर्डर के आसपास पुलिस ने बैरिकैडिंग भी की है और सीमाओं को सील किया गया है. अंबाला में स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं. फिलहाल, अब तक हालात शांत हैं. किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं.
उधर, किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद सिरसा के डबवाली स्थित खुयां टोल प्लाजा पर पुलिस का जबरदस्त पहरा है और यहां पर भारी पुलिस फ़ोर्स लगाई गई है. सिरसा शहर एंट्री से पहले भी पुलिस ने डबवाली-सिरसा रोड़ पर पुलिस लगाई गई है. पंजाब के किसान वाया डबवाली सिरसा होते हुए दिल्ली कूच कर सकते हैं.
किसान नेता सरवन सिंह पंडेर ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि डीसी अंबाला अफवाह फैला रहे हैं कि हजारों लोग इकट्ठा होंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा. साथ ही डीसी कह रहे हैं कि किसानों के पास हथियार होंगे, यह झूठ है. छोटे-छोटे समूहों में किसान इकट्ठा होंगे और किसानों के जमावड़े में कोई ट्रॉली या ट्रैक्टर शामिल नहीं होगा. हम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं. केवल जो नाम बताए गए हैं, वही दिल्ली जाएंगे. उधऱ, हरियाणा पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गी हैं.
मां विंध्यवासिनी धाम: अब 5 भाषाओं में मिलेगी स्थलों की जानकारी, देश-विदेश से आने वाले भक्तों को होगी सुविधा
Aicha Grass: पुरी दुनिया में केवल यहां मिलता है ये अनोखा घास, पर्यावरण के लिए बहुत लाभकारी, प्रवासी पक्षियों को है काफी पसंद
छत्तीसगढ़ का फेमस पकवान फरा, बहुत लाजवाब होता है स्वाद, एक बार जरूर करें टेस्ट
सिर्फ 3 महीने मिलता है ये फल, बड़ी-बड़ी बीमारियों को देता है मात, आंखों के लिए वरदान
आ रहीं 5 धमाकेदार हॉरर कॉमेडी फिल्में, टूटेंगे 'भूल भुलैया 3' और 'स्त्री 2' के रिकॉर्ड!
Benefits of Amla: सर्दियों में रोज करें आंवला का सेवन, एक नहीं अनगिनत हैं फायदे
चित्रकूट में श्री राम से जुड़े यह है पांच प्रमुख स्थान, देखें Photos
Beans cultivation: बीन्स की खेती कर ये किसान हो रहा मालामाल, लागत से तीन गुना हो रहा मुनाफा, जानें विधि
ये सब्जी तो है कई दवाइयों की 'बाप', लेकिन इसके पत्ते भी किसी औषधि से कम नहीं, आज ही जान लें फायदे