Kushinagar News: सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। एनएच-28 स्थित सलेमगढ़ चौराहे पर सड़क की पटरी पर अतिक्रमण होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की पटरी पर दुकानें लगाने और सामान रखने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे चौराहे पर भीड़ बढ़ने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।लोगों का कहना है कि सलेमगढ़ चौराहे पर पहले से ही वाहनों और राहगीरों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में सड़क की पटरी पर अतिक्रमण होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सड़क किनारे दुकानें और सामान रखे होने के कारण आवागमन के लिए जगह कम हो जाती है।
खासकर शाम के समय भीड़ बढ़ने पर स्थिति और परेशानी भरी हो जाती है। चौराहे पर सड़क की पटरी पर अतिक्रमण होने से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सलेमगढ़ चौराहे की सड़क पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पटरी खाली होने से आवागमन सुचारु होगा और संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play