Kushinagar News: चार माह से गायब डीसीएम पेट्रोल पंप के किनारे मिला – livehindustan.com

Kushinagar News: कुशीनगर। हरियाणा से चार माह पूर्व गायब हुआ डीसीएम ट्रक पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा फोरलेन स्थित एक पेट्रोल पंप के किनारे खड़ा मिला। ट्रक की तलाश में निकले मालिक ने वाहन की पहचान करने के बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पटहेरवा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर महुअवा गांव के सामने स्थित पेट्रोल पंप के किनारे एक डीसीएम ट्रक खड़ा था। बुधवार को हरियाणा से करीब चार माह पूर्व गायब अपने ट्रक की तलाश कर रहा मालिक वहां पहुंचा। ट्रक को देखते ही उसने उसकी पहचान अपने वाहन के रूप में की और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया।पुलिस वाहन के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक हरियाणा से यहां तक कैसे पहुंचा और पिछले चार महीनों से कहां-कहां रहा। इस संबंध में पटहेरवा एसओ प्रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि डीसीएम ट्रक पुलिस के कब्जे में है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही ट्रक के यहां पहुंचने और उसके गायब होने से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News