चलती स्कूल वैन का दरवाजा खुला, सड़क पर गिरा 10 साल का छात्र… पहिए के नीचे आने से दर्दनाक मौत – AajTak

Feedback
मध्य प्रदेश के कटनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 साल के छात्र की मौत हो गई. आरोप है कि चलती स्कूल वैन का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे बच्चा सड़क पर गिर पड़ा और वैन के पहिए की चपेट में आ गया. हादसे के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया.
मामला कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र का है. मृतक छात्र विजयराघवगढ़ का रहने वाला है.  वह तीसरी कक्षा का छात्र था. यह छात्र रोज की तरह स्कूल जाने के लिए वैन में सवार हुआ था. रास्ते में चलती वैन का दरवाजा अचानक खुल गया. इस दौरान वह वैन से छिटककर सड़क पर गिर गया और इसी दौरान वाहन के पहिए की चपेट में आ गया. हादसे के बाद बच्चे को तुरंत विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
katni school van door opens student falls dies under Wheel
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा हो गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया. लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलने पर विजयराघवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया. इसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका.
वैन जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि स्कूल वैन से गिरकर मासूम बच्चे की मौत हो गई थी. घटना के बाद परिजनों ने चक्काजाम किया था, जिन्हें शांत करवाते हुए ट्रैफिक सामान्य करवा दिया गया है. पुलिस ने स्कूल की वैन जब्त करते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच की जाएगी.
यह भी पढ़ें: ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, युवक बोला- ये एक्सीडेंट नहीं था… जांच हुई तो 5 लाख वाली कहानी सामने आ गई
घटना को लेकर स्कूल संचालक पूरे मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए. संचालक शशांक गुप्ता का कहना है कि स्कूल की वैन नहीं है और उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है. वैन स्कूल से अटैच नहीं थी. गाड़ी मालिक खुद से बच्चों को स्कूल लाने ले जाने का काम करते थे.
अब पुलिस की जांच में यह भी सामने आएगा कि जिस वैन से बच्चे स्कूल आते-जाते थे, उसकी व्यवस्था किसकी जिम्मेदारी थी और बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं. फिलहाल, एक मासूम छात्र की मौत के बाद परिवार गम में डूबा है और गांव में गुस्सा है. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर वैन जब्त कर ली है, जबकि हादसे की वजह और जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News