Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही स्थित शहीद स्मारक पर रविवार की शाम पांच बजे से दीपांजलि कार्यक्रम के माध्यम से अमर बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए दीपांजलि कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शहीद स्मारक परिसर में दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित है। सेवरही नगर पंचायत की चेयरमैन सोनिया जायसवाल की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक परिसर का पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल एवं भाजपा के जिला मंत्री धनंजय राय के साथ तैयारी के बावत अवलोकन भी किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play