LAC पर टेंशन, ट्रेड और SCO समिट… ट्रंप के टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी से मिले चीन के विदेश – ABP News

भारत दौरे पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार (19 अगस्त 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने भारत-चीन के रिश्तों में सुधार को लेकर पीएम मोदी से बात की.
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, वांग यी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के निमंत्रण पर चीन-भारत सीमा पर 24वीं विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के लिए भारत आए हैं. उन्होने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बात की है. 
चीन ने आर्थिक संबंधों को बेहतर करने का संकेत देते हुए भारत को उसकी प्रमुख व्यापारिक चिंताओं, खासकर रेयर अर्थ और फर्टिलाइजर के आयात से जुड़ी चिंताओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को बताया है कि बीजिंग भारत की तीन प्रमुख चिंताओं रेयर अर्थ, फर्टिलाइजर और सुरंग खोदने वाली मशीनों का समाधान कर रहा है.
चीन ने अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी के जवाब में रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और ट्रेड वॉर में इस वस्तु का इस्तेमाल सौदेबाजी के तौर पर कर रहा है. इसका असर उन अन्य देशों पर भी पड़ा है, जो चीनी आयात पर निर्भर हैं. रेयर अर्थ मैग्नेट का इस्तेमाल कई तरह की हाई-टेक एप्लीकेशन में किया जाता है, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान और इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर बड़े पैमाने के औद्योगिक उपकरण शामिल हैं.
NSA अजित डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत के दौरान साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले SCO समिट में शामिल होंगे. इस दौरान डोभाल ने कहा कि भारत-चीन संबंधों में नई ऊर्जा और गति देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा बेहद महत्वपूर्ण होगा.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News