Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर मुस्तैद 49 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने गश्त के दौरान दो नेपाली नागरिकों को नेपाली मुद्रा और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 1,49,000 नेपाली रुपये बरामद किए गए।यह कार्रवाई 49 वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन में बसही बी कंपनी के निरीक्षक रामकुमार यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन ड्यूटी और गश्त के दौरान की गई। निरीक्षक रामकुमार यादव ने बताया कि सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उनके पास से 1,49,000 नेपाली रुपये और एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान धन बहादुर तमांग (42) पुत्र सिंघमन तमांग, और नयन कुमार तमांग (41) पुत्र धन बहादुर तमांग, निवासी कलिका-08, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में बताई। निरीक्षक रामकुमार यादव ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई और प्राथमिक पूछताछ के बाद जब्त नेपाली मुद्रा, मोटरसाइकिल तथा दोनों आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए पलिया कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play