Written By Pankaj Joshi
रोमन रेंस का बड़ा खुलासा (Photo: WWE.com)
Roman Reigns: WWE मेन रोस्टर में रोमन रेंस ने 2012 में एंट्री की थी. द शील्ड ग्रुप के साथ उन्होंने डेब्यू किया. 2014 में शील्ड टूट गई थी. इसके बाद रोमन का सिंगल्स रन चला. रेंस को बतौर फेस तगड़ा पुश विंस मैकमैहन ने दिया लेकिन सफलता नहीं मिली. 2020 में रेंस ने हील टर्न लिया और इसके बाद वो छा गए. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे. आज पूरी दुनिया उन्हें जानती है. रेंस कह चुके हैं कि वो अब कुछ साल बाद रिटायरमेंट ले लेंगे. इस बार एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे.
रोमन रेंस हॉलीवुड में भी काम करते हैं. वो बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ रही है. ExtraTV को हाल ही में रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने बताया कि वो रिटायर होने के बाद क्या करेंगे. रेंस ने कहा, “मैं और भी बहुत चीजें करना चाहूंगा. मैं सबसे पहले एक पति और पिता हूं. ये चीजें मेरे लिए सबसे पहले है. WWE ने मेरे साथ हमेशा अच्छा किया है. जब मुझे साथ की जरूरत थी तब WWE ने मेरा हाथ थामा. मैं काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा था. तब WWE ने मुझे काम दिया. रेसलिंग कमाई का एक कठिन जरिया है. मैं क्रिएटिव टीम में काम करना चाहूंगा. मैं अपना खास योगदान देना चाहता हूं. दूसरों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं. मैंने जो सालों तक सीखा उसे अन्य लोगों में बांटना चाहता हूं.”
ये भी पढ़ें: 31 WWE चैंपियनशिप और 26 साल का करियर, महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
हाल ही में मनी इन द बैंक का आयोजन हुआ था. वहां पर रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच बहुत ही तगड़ा मैच हुआ. अंत में रेंस ने बड़ी मुश्किल से अपने टाइटल को रिटेन किया. रेंस के लिए 2026 बहुत बढ़िया रहा है. सऊदी अरब में उन्होंने शुरुआत में रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. रेंस का टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है. वो जेकब फाटू, सैथ रॉलिंस और पेंटा जैसे बड़े रेसलर्स को हरा चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनका टाइटल रन काफी लंबा चलने वाला है. अगले साल रेसलमेनिया में वो बतौर चैंपियन उतरेंगे. वहां पर उनके टाइटल रन का अंत ओबा फेमी कर सकते हैं. फेमी को फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है. वो रेंस को चुनौती भी पेश कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns का 2026 में खौफ, इन 5 WWE रेसलर्स को धूल चटाकर साबित की बादशाहत
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301