Lexus India का ग्राहकों को बड़ा तोहफा, अब सभी नई कारों पर मिलेगी 8 साल या 2 लाख किमी की वारंटी – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
Lexus Warranty Cover: लेक्सस इंडिया ने अपनी सभी नई कारों पर 8 साल या 2 लाख किमी की वारंटी शुरू की है। यह सुविधा ग्राहकों को बिना किसी एक्सट्रा शुल्क क …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Lexus India ने देश में बेची जाने वाली अपनी सभी गाड़ियों के लिए 8 साल की वारंटी शुरू की है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। अब Lexus की हर नई कार, चाहे वह Sedan हो या SUV, पर मानक तौर पर 8 साल या 2 लाख किमी तक की वारंटी मिलेगी। इसके लिए खरीदार को कोई अलग से पैसा या प्रीमियम नहीं देना होगा।
यह नया प्रोग्राम जून 2024 में शुरू की गई पुरानी 8 साल/1,60,000 किमी की वारंटी की जगह लेगा। कंपनी ने अब माइलेज की सीमा को बढ़ा दिया है जिससे ज्यादा गाड़ी चलाने वाले ग्राहकों को इसका फायदा मिल सके। यह वारंटी Lexus की पूरी मौजूदा रेंज पर लागू होती है। इसमें ES300h सेडान, LS500h लग्जरी सैलून, NX और RX SUV, LX ऑफ-रोडर और LM MPV जैसे मॉडल्स शामिल हैं। कंपनी ने सभी गाड़ियों के लिए एक जैसे नियम रखे हैं।
मैन्युफैक्चरर के स्टैंडर्ड नियमों के मुताबिक, यह वारंटी गाड़ी के मुख्य हिस्सों को कवर करती है। इसके लिए गाड़ी का सामान्य इस्तेमाल और समय पर सर्विस होना जरूरी है।
यह नई वारंटी सभी नई गाड़ियों पर बिना किसी एक्सट्रा शुल्क के दी जा रही है। वारंटी की अवधि गाड़ी की डिलीवरी की तारीख से शुरू होगी। इससे उन खरीदारों को लंबे समय तक मानसिक शांति मिलेगी जो अपनी Lexus को कई सालों तक पास रखते है या साल भर से ज्यादा गाड़ी चलाते हैं। जिन ग्राहकों ने अपनी गाड़ियां अप्रैल 2026 से पहले खरीदी हैं उनके लिए पुराने नियम ही लागू रहेंगे।
इस घोषणा पर कमेंट करते हुए Lexus India के प्रेसिडंट हिकारू इकेउची ने कहा, Lexus में हमारा फैसला अपने ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने पर आधारित होता है। उन्होंने आगे कहा कि, गाड़ी की वारंटी को बढ़ाना उस भरोसे को दिखाता है जो हम भारत में लाए जाने वाले अपने हर वाहन पर रखते हैं।
हिकारू इकेउची ने आगे कहा कि, ‘हम चाहते है कि हमारे ग्राहक पूरी शांति के साथ अपने लेक्सस का मजा उठाएं। वह यह जानें कि हम उनकी पूरा ओनरशिप यात्रा के दौरान अपने उत्पादों के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। यह बदलाव लगातार सुधार करने, ग्राहकों की उम्मीद से आगे बढ़ने और भारतीय लग्जरी ऑटोमोटिव बाजार में नए बेंचमार्क स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
यह भी पढ़ें- Royal Enfield ने लॉन्च किया नया हेरिटेज कलेक्शन, ब्रांड के 125 साल का जश्न

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News